लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके गैंग का नेटवर्क लगातार चर्चा में है. अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले ने गैंगस्टर नेटवर्क के कथित ऑपरेटिंग मॉडल पर सवाल खड़े किए हैं. जांच के मुताबिक, कम उम्र के लड़कों को पैसे और बड़े गैंगस्टर्स से जुड़ने का लालच देकर अपराध में शामिल किया जाता है. सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी ऐसे पैटर्न की चर्चा हुई थी.