अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आईआरजीसी ने दावा किया है कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में मशहद जाने वाले दो रेलवे पुलों को निशाना बनाया गया. वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए अतिरिक्त कार्रवाई की पुष्टि की है. इस बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और दोनों पक्षों के दावों पर दुनिया की नजर बनी हुई है.