भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. क्राइस्टचर्च में 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में जीत हासिल की. तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने उनका बखूबी साथ दिया. दोनों ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 69 रन जोड़े.