मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च के बाद इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का समय मांगा है. विपक्षी नेता 9 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक और संभावित मार्च की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की ओर मार्च किया था, जिसके दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने मामले में शिकायत भी दर्ज की है.