भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध प्रवासियों को लेकर विवाद गहरा गया है. बांग्लादेश ने ‘पुश-इन’ के आरोप लगाए हैं. दोनों देशों के सीमा बलों के बीच 8 जून से होने वाली वार्ता में यह मुद्दा प्रमुख रहेगा. इस वार्ता में सीमा प्रबंधन, घुसपैठ और कथित ‘पुश-इन’ से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है.