मॉनसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. उत्तर प्रदेश के 64 जिलों में बिजली का अलर्ट है. उत्तराखंड, हिमाचल और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली एनसीआर में भी हल्की बारिश की संभावना है.