ईरान अमेरिका युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के दावे जारी हैं. शिपिंग डेटा फर्म केपलर के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में 80 प्रतिशत से ज्यादा वाणिज्यिक जहाज ईरानी मार्ग छोड़कर ओमान वाले रास्ते से गुजरे हैं. इससे ईरान का दबदबा कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, ईरान अब भी जहाजों को धमकाने की क्षमता रखता है और समुद्री रास्तों पर तनाव बरकरार है.