दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से शनिवार को सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. आईटीओ समेत कई इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी रही. भारी बारिश के बीच यमुना का जलस्तर भी करीब 202 मीटर पहुंच गया. गुरुग्राम में कांवड़ यात्रा को देखते हुए भारी वाहनों के लिए विशेष रूट तय किया गया है. वहीं फरीदाबाद में कई इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ.