उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि पार्टी कम से कम 200 सीटों की हकदार है. उन्होंने गठबंधन में बराबर सम्मान और हिस्सेदारी की बात कही. साथ ही बताया कि सीट बंटवारे का मसला अक्टूबर तक सुलझ जाना चाहिए, ताकि उम्मीदवारों को तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके.