पटना में गुरुवार को इंडिया ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला. तेजस्वी यादव की अगुवाई में विपक्षी नेता राजभवन की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने तेजस्वी, मुकेश सहनी और मीसा भारती समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर जवाब देने और बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग कर रहा है. मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही.