ग्वाटेमाला में फटा फुएगो ज्वालामुखी, 6 किलोमीटर ऊपर उठा राख का गुबार; ऑरेंज अलर्ट जारी

फुएगो ज्वालामुखी में बढ़ती हलचल ने ग्वाटेमाला में सतर्कता बढ़ा दी है. राख और लावा निकलने के बाद लोगों की सुरक्षा के लिए कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं.

Advertisement
ग्वाटेमाला का फुएगो ज्वालामुखी 3 अगस्त की रात फट गया. (Photo: AFP) ग्वाटेमाला का फुएगो ज्वालामुखी 3 अगस्त की रात फट गया. (Photo: AFP)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

ग्वाटेमाला में सोमवार को फुएगो ज्वालामुखी में तेज विस्फोट हुआ. इसके बाद सरकार ने पूरे देश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया. यह खतरे का दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट है. ज्वालामुखी से लावा निकलने लगा और राख का गुबार करीब 6 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच गया. खतरे को देखते हुए आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ रही हैं, इसलिए उस पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Advertisement

फुएगो ज्वालामुखी ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी से करीब 35 किलोमीटर दूर है. यह मध्य अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है. यहां पहले भी कई बार विस्फोट हो चुके हैं. इस बार भी प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है.

यह भी पढ़ें: दूध, बदला और बीन... सांपों के बारे में 10 झूठ, जिन्हें सच मान बैठी दुनिया

सोमवार सुबह शुरू हुआ विस्फोट शाम तक और तेज हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, ज्वालामुखी से लगातार राख, गैस और लावा निकल रहा है. राख आसपास के कई इलाकों में गिर रही है. इसी वजह से लोगों को घर के अंदर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ज्वालामुखी पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि फुएगो अब पहले से ज्यादा सक्रिय हो रहा है. इसके कारण ज्वालामुखी की ढलानों से गर्म राख, पत्थर और मलबा तेजी से नीचे आ सकता है. इसी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है.

Advertisement

स्कूल और सड़कें बंद

सुरक्षा के लिए ज्वालामुखी के पास के दो इलाकों में स्कूलों की ऑफलाइन पढ़ाई रोक दी गई है. इसके अलावा दक्षिणी तट को ऐतिहासिक शहर एंटीगुआ से जोड़ने वाली एक अहम सड़क भी बंद कर दी गई है. एंटीगुआ ग्वाटेमाला का एक बड़ा पर्यटन स्थल है.

यह भी पढ़ें: जंगल की आग के बाद फ्रांस में मिला वर्ल्ड वॉर-2 का 400 से ज्यादा गोला-बारूद

पहले भी कई बार फट चुका है फुएगो

फुएगो ज्वालामुखी की ऊंचाई करीब 3,763 मीटर है. यह मध्य अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में गिना जाता है. 2024 में इसके विस्फोट के बाद 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया था. 2023 में करीब 1,200 लोगों को निकालना पड़ा था. वहीं 2018 में हुए बड़े विस्फोट में 215 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग लापता हो गए थे.

क्यों बार-बार होता है विस्फोट?

ग्वाटेमाला प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' इलाके में आता है. यह दुनिया का ऐसा क्षेत्र है जहां भूकंप और ज्वालामुखी की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं. इसी वजह से यहां के कई ज्वालामुखी समय-समय पर सक्रिय हो जाते हैं. वैज्ञानिक लगातार फुएगो की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.

फिलहाल फुएगो ज्वालामुखी की गतिविधियां जारी हैं. प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे सिर्फ सरकारी निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. अगर ज्वालामुखी की गतिविधियां और बढ़ती हैं तो अलर्ट का स्तर भी बदला जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »