प्रशांत महासागर में टोंगा आइलैंड के पास 7.6 तीव्रता का भूकंप

दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा द्वीपसमूह के पास 7.6 तीव्रता का भूकंप आया. USGS के अनुसार भूकंप की गहराई 237 किलोमीटर थी. केंद्र समुद्र में था. नेइआफू शहर से 153 किमी पश्चिम में. अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. टोंगा सरकार स्थिति पर नजर रख रही है.

Advertisement
दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा द्वीपसमूह के पास 7.6 तीव्रता का भूकंप आया. (Photo: ITG) दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा द्वीपसमूह के पास 7.6 तीव्रता का भूकंप आया. (Photo: ITG)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा द्वीपसमूह के पास मंगलवार को एक मजबूत भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार इसकी तीव्रता 7.6 है. इसकी गहराई लगभग 237 किलोमीटर थी. भूकंप समुद्र के अंदर था. टोंगा के दूसरे सबसे बड़े शहर नेइआफू से करीब 153 किलोमीटर पश्चिम में. अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान या हानि की कोई खबर नहीं आई है.

Advertisement

गहराई क्यों मायने रखती है?

भूकंप की गहराई बहुत महत्वपूर्ण होती है. जितना भूकंप सतह के करीब होता है, उतना ही ज्यादा झटका महसूस होता है. इस बार भूकंप 237 किलोमीटर गहराई पर आया, जो काफी गहरा है. इसी वजह से सतह पर झटका कम महसूस हुआ. कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. अगर यही भूकंप 10-20 किलोमीटर की गहराई पर आता तो टोंगा के द्वीपों पर बहुत ज्यादा तबाही हो सकती थी.

यह भी पढ़ें: म्यांमार और थाईलैंड के बाद टोंगा में जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी, समंदर में उठ सकती हैं खतरनाक लहरें

टोंगा कहां है...क्यों खतरा रहता है?

टोंगा दक्षिण प्रशांत महासागर में छोटे-छोटे द्वीपों का देश है. यह जगह प्रशांत महासागर की रिंग ऑफ फायर नामक सक्रिय भूकंप क्षेत्र में पड़ता है. यहां प्लेटों के टकराव की वजह से भूकंप और ज्वालामुखी दोनों अक्सर आते रहते हैं. टोंगा की आबादी बहुत कम है, लेकिन समुद्र के किनारे बसे गांवों और छोटे शहरों में लोग रहते हैं. ऐसे में भूकंप के बाद सुनामी का खतरा भी हमेशा बना रहता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Tonga Earthquake: टोंगा में 7.4 तीव्रता का भूकंप, पिछले साल दो बार कांप गई थी पूरी धरती

अभी क्या स्थिति है?

अभी तक किसी भी द्वीप पर नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. न तो कोई इमारत गिरी है. न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ है. टोंगा सरकार और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं. अगर गहराई कम होती तो स्थिति अलग हो सकती थी, लेकिन इस बार गहराई ज्यादा होने से बड़ा खतरा टल गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement