नवरात्रि के दूसरे दिन मिलेगा मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी के दूसरे स्वरूप की पूजा होती है. जानिए, इस नवरात्रि कैसे करें मां ब्रह्मचारिणी की उपासना.

Advertisement
मां ब्रह्मचारिणी मां ब्रह्मचारिणी

प्रियंका सिंह

  • नई दिल्‍ली,
  • 03 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है और इस दिन देवी मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है लेकिन इस बार प्रतिपदा दो दिन की थी इसीलिए तीसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी.

मां के दूसरे स्वरूप की महिमा
नवदुर्गा में दूसरा स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी का है इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है. कठोर साधना और ब्रह्म में लीन रहने के कारण इनको ब्रह्मचारिणी कहा गया. छात्रों और तपस्वियों के लिए इनकी फलदायी है, जिनका चन्द्रमा कमजोर हो तो उनके लिए मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करना अनुकूल होता है.

Advertisement

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के नियम
- मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के समय पीले या सफेद वस्त्र पहनें.
- मां को सफेद वस्तुएं अर्पित करें जैसे- मिश्री, शक्कर या पंचामृत.
- 'स्वाधिष्ठान चक्र' पर ज्योति का ध्यान करें या उसी चक्र पर अर्ध चन्द्र का ध्यान करें.
- के लिए "ऊं ऐं नमः" का जाप करें और जलीय और फलाहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

मां का करें इस मंत्र से जाप
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »