दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व, इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजन

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है. जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त...

Advertisement
 गोवर्धन पूजा गोवर्धन पूजा

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

दिवाली के ठीक बाद गोवर्धन व अन्नकूट पूजा की जाती है. इस दिन शाम के समय खास पूजा का आयोजन किया जाता है. गोवर्धन पूजा करने के पीछे धार्मिक मान्यताएं हैं. इसके मुताबिक इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का मानमर्दन कर गिरिराज की पूजा की थी. इस दिन मंदिरों में अन्नकूट किया जाता है.

गाय के गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा को तैयार कर शाम के समय इसकी पूजा की जाती है. पूजा में धूप, दीप, जल, फल, खील, बताशे आदि का इस्तेमाल किया जाता है.

Advertisement

अन्नकूट

अन्नकूट शब्द का अर्थ होता है अन्न का समूह. विभिन्न प्रकार के अन्न को समर्पित और वितरित करने के कारण ही इस उत्सव या पर्व का नाम अन्नकूट पड़ा है. इस दिन अनके प्रकार का पकवान, मिठाई से भगवान को भोग लगाया जाता है.

दुकानों की पूजा

इस दिन दुकानों और औजारों की पूजा भी की जाती है. जिन लोगों का लोहे का काम होता है वो खासकर इस दिन अपने औजारों की पूजा करते हैं. आज के दिन वह औजारों से कोई काम नहीं करते हैं.

इन शहरों में की जाती है नए वर्ष की शुरुआत

गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों में इसी दिन से नव वर्ष की शुरुआत होती है. यह वैष्णवों का मुख्य पर्व है और इसका आयोजन कृष्ण मंदिरों एंवऔर आस्तकि गृहस्थों के घर में किया जाता है. यह पर्व व्रज क्षेत्र में अधिक लोकप्रिय है.

Advertisement

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह का मुहूर्त - सुबह 06:28 बजे से 08:43 बजे तक

शाम का मुहूर्त - 03:27 बजे से सायं 05:42 बजे तक

प्रतिपदा - रात 00:41 बजे से शुरू

प्रतिपदा तिथि समाप्त - रात्रि 1:37 बजे तक (21 अक्तूबर 2017)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »