Finacial Growth: अमीर बनना है तो आज ही करें ये काम, पलंग के बक्से से निकाल फेंके 4 चीजें!

Finacial Growth: बेड के बॉक्स में छुपा है आपकी गरीबी का असली कारण! कहीं आपके घर में भी तो नहीं मौजूद ये 4 चीजें? आज ही इन्हें हटाकर घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन सुनिश्चित करें. पढ़ें वास्तु के ये खास नियम.

Advertisement
बेड के अंदर किन चीजों को रखना शुभ है और किन चीजों को वहां से तुरंत हटा देना चाहिए. बेड के अंदर किन चीजों को रखना शुभ है और किन चीजों को वहां से तुरंत हटा देना चाहिए.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

Finacial Growth: वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, बेड स्टोरेज का इस्तेमाल केवल व्यवस्थित चीजों को रखने के लिए करना चाहिए. कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे वहां रखने से परहेज करना चाहिए. 

लोहा और नुकीली वस्तुएं: पुराने औजार, कैंची, कीलें या लोहे का कोई भी भारी सामान बेड के अंदर रखना वास्तु में बहुत अशुभ माना जाता है.  यह परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और रिश्तों में कड़वाहट का कारण बनता है. 

Advertisement


फटे-पुराने कपड़े और कबाड़: बहुत से लोग पुराने कंबल, चादरें या फटे कपड़ों को बेड के बॉक्स में दबा देते हैं.  ये चीजें राहु और शनि की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जिससे घर में बरकत रुक जाती है और आर्थिक संकट बढ़ता है. 

इलेक्ट्रॉनिक सामान: खराब फोन, चार्जर, पुरानी बैटरी या बिजली के तार बेड में रखना आपकी नींद की गुणवत्ता को खराब कर सकता है.  इससे मन में हमेशा उलझन और बेचैनी बनी रहती है. 

तरल पदार्थ और परफ्यूम: बेड के अंदर इत्र (परफ्यूम), तेल या किसी भी तरह के लिक्विड रखने से बचें.  ये स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के प्रवाह में बाधा डालते हैं. 

पूजा सामग्री और तस्वीरें: सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वह है बेड के बॉक्स में भगवान की पुरानी तस्वीरें या पूजा का सामान रखना.  साथ ही, पितरों की फोटो भी वहां कभी न रखें. यह अपमान के समान माना जाता है और वास्तु दोष उत्पन्न करता है. 

Advertisement

जूते-चप्पल: कुछ लोग जगह की कमी के कारण जूते-चप्पल बेड के नीचे के बॉक्स में भर देते हैं. वास्तु के अनुसार, यह दरिद्रता को सीधे घर में आमंत्रित करना है.

सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए 3 जरूरी वास्तु उपाय
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, तो इन छोटी बातों पर गौर करें:

नियमित सफाई: हर 2-3 महीने में अपने बेड का स्टोरेज जरूर खाली करें. वहां जमी धूल-मिट्टी को साफ करें , अनावश्यक चीजों को हटा दें.

धूप और हवा का संचार: समय-समय पर बेड के बॉक्स को खोलकर रखें ताकि ताजी हवा और रोशनी अंदर जा सके. बंद और घुटन भरी ऊर्जा मानसिक शांति में खलल डालती है. 

कपूर का टोटका: बेड के अंदर 2-3 कपूर की टिकिया रखें या थोड़ा कपूर का तेल छिड़कें.  कपूर की सुगंध नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है और घर में शांति का अहसास कराती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »