Ram Navami 2026 Vastu Tips: रामनवमी पर ले आएं ये शुभ चीजें, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

Ram Navami 2026 Vastu Tips: रामनवमी पर कुछ खास वस्तुएं घर लाना बेहद शुभ माना जाता है. जानिए तुलसी, शंख और चांदी के सिक्के जैसे उपाय कैसे आपके घर में सुख, शांति और पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं.

Advertisement
राम नवमी के दिन घर ले आएं ये चीजें (Photo: ITG) राम नवमी के दिन घर ले आएं ये चीजें (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

Ram Navami 2026 Vastu Tips: हिंदू धर्म में रामनवमी का पर्व बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है, जो हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 मार्च यानी कल महानवमी और रामनवमी भी मनाई जाएगी. इस अवसर पर भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा की जाती है, लेकिन मान्यता है कि कुछ खास वस्तुएं घर लाने से इस दिन का शुभ फल और भी बढ़ जाता है. कहा जाता है कि इन चीजों से घर में सुख-शांति आती है और नकारात्मकता दूर होती है. तो आइए जानते हैं कि रामनवमी पर क्या क्या चीजें लाना शुभ माना जाता है.

Advertisement

तुलसी का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. ऐसे में तुलसी का पौधा, जो भगवान विष्णु को प्रिय है, राम नवमी के दिन घर लाना बहुत शुभ माना जाता है. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

शंख

राम नवमी के दिन घर में शंख लाना और पूजा के समय उसका उपयोग करना भी शुभ माना जाता है. शंख की ध्वनि से घर का वातावरण पवित्र होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. साथ ही यह मां लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करने वाला भी माना जाता है.

राम दरबार की तस्वीर

इस दिन श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति घर लाना अच्छा माना जाता है. इसे घर में स्थापित करने से परिवार में प्रेम और एकता बढ़ती है और भगवान का आशीर्वाद बना रहता है.

Advertisement

श्रीराम यंत्र

राम नवमी पर श्रीराम यंत्र स्थापित करना भी लाभकारी माना गया है. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और बुरी नजर या नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षा मिलती है. परिवार के बीच तालमेल भी बेहतर होता है.

चांदी का सिक्का

इस दिन चांदी का सिक्का घर लाकर भगवान श्रीराम को अर्पित करना भी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और जीवन में शुभ परिणाम मिलने लगते हैं. चंद्र से जुड़े दोषों को कम करने में भी यह सहायक माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement