माता वैष्णोदेवी की प्राचीन गुफा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए

मकर संक्रांति तथा लोहड़ी पर्व के पर विश्वभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णोदेवी की प्राचीन गुफा के कपाट खोल दिए गए हैं.

Advertisement
माता वैष्णोदेवी यात्रा माता वैष्णोदेवी यात्रा

वन्‍दना यादव

  • जम्‍मू,
  • 14 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST

माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने मकर संक्रांति तथा लोहड़ी पर्व पर विश्वभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णोदेवी की प्राचीन गुफा के कपाट खोल दिए हैं.

सालभर में रोजाना आने वाले हजारों श्रद्धालु कृत्रिम गुफाओं से होकर मां के दर्शन करते हैं क्योंकि अधिक भीड़ रहने के कारण बोर्ड प्रशासन प्राचीन गुफा के द्वार अक्सर बंद ही रखता है. प्राचीन गुफा के द्वार तभी खोले जाते हैं जब श्रद्धालुओं का आंकड़ा रोजाना 10 हजार के नीचे पहुंच जाए.

Advertisement

माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में से नीचे आ जाने के चलते बोर्ड प्रशासन ने वैष्णोदेवी की प्राचीन गुफा के द्वार खोल दिए हैं. प्राचीन गुफा के द्वार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे.

गौरतलब है कि बोर्ड प्रशासन हर साल श्रद्धालुओं की कम भीड़ के चलते प्राचीन गुफा के कपाट खोल देता है. बारहों मास वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »