नवरात्रि‍ में क्यों की जाती है कन्या पूजन, क्या है महत्व, जानें...

कहते हैं कि कन्या पूजन के बगैर नवरात्र‍ि का व्रत पूरा नहीं होता और मां का पूरा आशीष नहीं मिल पाता. क्या आप जानते हैं कि नवरात्र‍ि में कन्या पूजन क्यों की जाती है. जानें कन्या पूजन का महत्व और कारण...

Advertisement
कन्या पूजन के लिए प्रतिकात्मक फोटो कन्या पूजन के लिए प्रतिकात्मक फोटो

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

नवरात्र‍ि के नौ दिन मां के नौ रूपों की पूजा होती है और कन्या पूजन के जरिये मां के उन नौ रूपों की एक साथ पूजा की जाती है और उनसे अपने घर-परिवार पर कृपा बनाए रखने व अगले साल आने का अनुरोध किया जाता है.

सप्तमी से ही शुरू हो जाता है. 2 साल से 11 साल तक के उम्र की कन्याओं को पूजा जाता है. माना जाता है कि कन्याओं का देवियों की तरह आदर सत्कार और भोज कराने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख समृधि का वरदान देती हैं.

Advertisement

में 2 से 11 साल की 9 बच्च‍ियों की पूजा की जाती है. दरअसल, दो वर्ष की कुमारी, तीन वर्ष की त्रिमूर्ति, चार वर्ष की कल्याणी, पांच वर्ष की रोहिणी, छः वर्ष की बालिका, सात वर्ष की चंडिका, आठ वर्ष की शाम्भवी, नौ वर्ष की दुर्गा और दस वर्ष की कन्या सुभद्रा कहलाती है.

सभी शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है. कुमारी पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है. इससे विघ्न, भय और शत्रुओं का नाश भी होता है. होम, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से.

देवी पुराण के अनुसार इंद्र ने जब ब्रह्मा जी से भगवती को प्रसन्न करने की विधि पूछी तो उन्होंने सर्वोत्तम विधि के रूप में कुमारी पूजन ही बताया.

Advertisement

और एक कुमार को विधिवत घर में बुलाकर और उनके पांव धोकर रोली-कुमकुम लगाकर पूजा-अर्चना की जाती है. इसके बाद उन्हें वस्त्र आभूषण, फल पकवान और अन्न आदि दिया जाता है.

2 वर्ष से लेकर 11 वर्ष की मानी जाती हैं.

प्रतिपदा से लेकर नवमी तक एक-एक बढ़ोतरी के साथ अर्थात पहले दिन एक, दूसरे दिन दो, तीसरे दिन तीन..नवें दिन नौ कन्याओं का पूजन और भोज कराने से मनवांछित फल प्राप्त होता है.

की उपासना का विधान है.

इनकी शक्ति अमोघ और सद्य: फलदायिनी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement