उद्योग व्यापार में अधिकाधिक समय देंगे. मिलकर कार्य करने का भाव रहेगा. संबंधों में मजबूती आएगी. करियर कारोबार में स्थिरता बढे़गी. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. पेशेवरता व सामंजस्य पर जोर देंगे. सोच विचारकर निर्णय लेंगे. सेहत का ख्याल रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ने का भाव रहेगा. कार्ययोजनाएं गति पाएंगी. मामले लंबित रखने से बचें. साझीदारी बढ़ाने का प्रयास रहेगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी. नेतृत्व संवार पाएगा.
नौकरी व्यवसाय- विविध मामलों में साथी समकक्ष सहयोगी होंगे. विविध कार्यों में तेजी दिखाएंगे. करीबियों से आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. कामकाज में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यों को गति देंगे. टीम को बल मिलेगा.
धन संपत्ति- पूंजीगत प्रयासों को गति मिलेगी. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भू-संपत्ति को बढ़ावा मिलेगा. आर्थिक मामले पक्ष में बनेंगे. उद्योग व्यापार में बेहतर रहेंगे. निर्णय लेने में सहजता रहेगी. सक्रियता बढ़ाएंगे.
प्रेम मैत्री- घर में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा. परिवार से करीबी बढ़ेगी. मित्र की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे. वादा वचन निभाएंगे. परिवार में समय देंगे. दाम्पत्य में सुख बढे़गा. मन के मामले संवार पर बने रहेंगे. रिश्तों में मजबूती आएगी. प्रेम के संबंध घनिष्ठ होंगे. जीवन में सुख बढ़ेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- उत्साह से कार्य करेंगे. अनुकूलन बढ़ेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा. खानपान में सात्विकता बढ़ाएं. व्यक्तित्व मजबूत रहेगा.
आज का उपाय: सर्वप्रथमपूज्य भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. हरी वस्तुओं का दान करें. पहल बनाए रहें.
शुभ अंक : 1, 3, 5 और 9
शुभ रंग : गुड़ समान
अरुणेश कुमार शर्मा