आज 3 नवंबर 2026 वृश्चिक राशिफल: नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Aaj ka Vrishchik Rashifal 3 November 2026, Scorpio Horoscope Today: जिम्मेदारों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. सत्ता से जुड़े विषय पूर्ववत् बने रहेंगे. समाज का समर्थन पाएंगे. अपेक्षित सफलता बनी रहेगी.

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:22 AM IST

अधिकारियों से बनाकर चलेंगे. अनुभवियों की बातों पर ध्यान देंगे. विभिन्न मामलों में तेजी आएगी. प्रबंधकीय क्षमता का प्रदर्शन बनाए रखें. कार्य योजनाओं को धैर्य से आगे बढ़ाएं. पेशेवर संबंध संवार पर रहेंगे. पैतृक पक्ष के मामले बेहतर रहेंगे. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा. जिम्मेदारों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. सत्ता से जुड़े विषय पूर्ववत् बने रहेंगे. समाज का समर्थन पाएंगे. अपेक्षित सफलता बनी रहेगी. अप्रत्याशित घटनाक्रम पर अंकुश रखेंगे.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य विस्तार पर बल रहेगा. कार्यों में रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. बड़ों की बातों का सम्मान करेंगे. भेंट संवाद को संवारें. सहज प्रस्ताव पाएंगे.

धन संपत्ति- आर्थिक पक्ष इच्छित परिणाम देगा. नीति नियमों की अवहेलना नहीं करेंगे. पद प्रतिष्ठा और प्रतिभा को बढ़ावा दें. स्पर्धा का भाव बनाए रखें. नियम पालन अपनाएं.

प्रेम मैत्री- घर में सुख संवाद बनाए रखेंगे. प्रियजनों की भावनाओं को समझकर कदम उठाएंगे. जरूरी सूचनाएं प्राप्त होंगी. जीवन में अवांछित स्थिति से बचने का प्रयास बनाए रखेंगे. अपनों के लिए प्रयास बढ़ाएंगे. निजी मामलों में मजबूती आएगी. प्रभाव से बात रखेंगे.

स्वास्थ्य मनोबल-  व्यवस्था मिश्रित रहेगी. खानपान सहज रहेगा. व्यक्तित्व बल पाएगा. अनुशासन और निरंतरता बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे.

आज का उपाय: श्रीराम के दूत अंशावतार महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. मदद का भाव बढ़ाएं.
 

Advertisement

शुभ अंक : 3, 6 और 9

शुभ रंग : गहरा लाल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »