धनु
थ्री आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए पसंदीदा लोगों के साथ वक्त बिताने और महत्वपूर्ण कार्याें को बढ़ावा देने में सहयोगी है. कारोबारी बेहतर संवाद बनाए रखेंगे. व्यावसायिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा. अपनों के साथ खुशियां बांटेंगे. भ्रमण के अवसर बनेंगे. उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएंगे. जरूरी सूचनाएं साझा करेंगे.
इच्छित उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. बड़े लक्ष्य की प्राप्ति संभव है. अपनों से दिल की बात कहेंगे. समझौतो में सहजता बनाए रखेंगे. दोस्तों का सहयोग बना रहेगा. व्यक्तिगत विषयों में पहल बनाए रखेंगे. निजी मामलों में उत्साह से आगे बढ़ेंगे. लंबित कार्यां में गति आएगी. सूझबूझ से पक्ष रखेंगे. व्यवस्था में उचित बदलाव की कोशिश रहेगी.
स्वास्थ्य: निजी प्रदर्शन बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सुधार पाएगा. खानपान बेहतर होगा.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक मामलों में उचित अवसर बनेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रभावी जगह बनाए रखेंगे.
रिश्ते: भावनाओं को बढ़ावा देंगे. संबंधों का सम्मान करेंगे. दोस्तों से भेंट होगी.
अरुणेश कुमार शर्मा