धनु
the hangedman
आज का दिन आप के लिए कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार कर लेने पर जोर देने वाला है. सूक्ष्म बातों को भी नजरअंदाज करने की चूक न करें. चुनौतियां बनी रह सकती हैं. अतिचिंतन की स्थिति से बचें. करीबियों की सीख सलाह पर अमल बनाए रखेंगे. भावनात्मक व्यवहार को गंभीरता से लें. सलाहकारों को साथ बनाए रखें.
कारोबारी बातों में व्यर्थ चर्चाओं से बचें. कामकाज नियंत्रित बना रहेगा. घरेलू मामलों पर ध्यान दें. कार्य व्यापार में स्पष्टता लाएं. विभिन्न प्रयासों में धैर्य रखें. कारोबारी लाभ का स्तर साधारण रहेगा. मान सम्मान के प्रति संवेदनशील रहेंगे. दबाव में निर्णय लेने से बचें. परिस्थिति का उचित आंकलन करें. लापरवाही से बचें. विविध मामलों में सकारात्मक रहें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य साधारण रहेगा. गरिष्ठ भोजन से बचाव रखें. शारीरिक संकेतों को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक मामलों में सहभागिता बढ़ाएं. सक्रियता बनाए रखें. कारोबार में सामान्य स्थिति रहेगी.
रिश्ते: करीबियों से मेलजोल में बढ़ाएं. जानकारियों को घर वालों से साझा करें. सहनशील बने रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा