1. मेष राशिफल (Aries)
आज स्वभाव में स्वार्थ या संकीर्णता को जगह न दें. अपनों के लिए कुछ अच्छा करने की भावना रखें.ध्यान रहे कि आपके रूखे व्यवहार से साथी या किसी करीबी की भावनाएं आहत न हों.रिश्तों में सामंजस्य रखना . बिना वजह के पूर्वाग्रह व शंका से बचना आज आपके लिए बेहद जरूरी है.बातचीत के दौरान विनम्रता व बड़प्पन बढ़ाएं और भावनात्मक मामलों में खुद पहल करने से बचें.
2. वृष राशिफल (Taurus)
घरेलू कार्यों में आज आप पर्याप्त समय देंगे, जिससे रिश्तों में बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा.प्रियजन या जीवनसाथी के साथ एकांत में अच्छा वक्त बिताने के अवसर मिलेंगे.आपकी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बढ़ेगी, जिससे पुराने मतभेद दूर होंगे और संबंधों में सुधार होगा.आप साथी की भावनाओं का पूरा ख्याल रखेंगे, जिससे खुशियां साझा करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे.
3. मिथुन राशिफल (Gemini)
आज आप सबके साथ मिलकर रहेंगे, जिससे आपके आसपास का वातावरण बेहद शुभ और सकारात्मक बना रहेगा.आप अपने मन की बात पार्टनर से कहने में सहज महसूस करेंगे और रिश्तेदारों से आपकी करीबी और बढ़ेगी.किसी भव्य या मांगलिक आयोजन में सपरिवार जाने का मौका मिल सकता है.आपसी समन्वय, मान-सम्मान और आदर का भाव बनाए रखने से रिश्तों में मिठास घुलेगी.
4. कर्क राशिफल (Cancer)
अपनों से किया गया कोई भी वादा या वचन पूरा करने पर आज आपका विशेष जोर होना चाहिए, इससे संबंधों में गहराई आएगी.आपको पार्टनर की तरफ से कुछ सुखद और महत्वपूर्ण सरप्राइज मिल सकते हैं.आप अपने प्रियजनों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे.चारों ओर शुभता का संचार रहेगा और आप अपने दिल की बात को खुलकर कह पाएंगे.
5. सिंह राशिफल (Leo)
भावनात्मक संबंधों में आज किसी भी बात को लेकर जिद या अड़ियल रुख न दिखाएं, क्योंकि इससे रिश्तों में असहजता या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.एक-दूसरे के प्रति मन में सद्भावना रखें और प्रेम व स्नेह से काम लें.अपनी गरिमा और गोपनीयता पर विशेष जोर दें और प्रियजनों की बातों को अनसुना करने से बचें.किसी भी गंभीर चर्चा के दौरान धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है.
6. कन्या राशिफल (Virgo)
प्रेम और स्नेह के साथ अपने अपनों का पूरा ख्याल रखेंगे, जिससे पारिवारिक रिश्तों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.पूरे उत्साह के साथ पार्टनर से चर्चा और संवाद को आगे बढ़ाएं.मन के मामले आपके अनुकूल बने रहेंगे और परिजनों का पूरा विश्वास आपको प्राप्त होगा.प्रियजनों से तालमेल बढ़ेगा और आप भावनात्मक सहजता को महसूस करेंगे.
7. तुला राशिफल (Libra)
लोगों का भरोसा जीतने में आज आप सबसे आगे रहेंगे.रिश्तों में पूरा विश्वास और ईमानदारी दिखाएं, परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे.आपको करीबियों और लव वन के साथ खुशनुमा समय साझा करने का मौका मिलेगा.प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में संतुलित व्यवहार रखें.बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आप अपनी बात को पूरी मजबूती से सबके सामने रख पाएंगे.
8. वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
भावनात्मक सहजता बढ़ेगी और आप अपनी निजी गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे.प्रेम और स्नेह के प्रयास प्रभावी बनेंगे और रिश्तों में भरपूर मिठास घुलेगी.व्यक्तिगत मामलों में सुधार आएगा और आप पार्टनर से किया अपना हर वादा बखूबी निभाएंगे.प्रियजन से रोमांटिक मुलाकात होने के योग हैं, जिससे संबंधों में शुभता रहेगी.
9. धनु राशिफल (Sagittarius)
प्रेम एवं स्नेह से अपनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें.एक-दूसरे की कमियों को कुरेदने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करने का प्रयास करें.भावनात्मक मामलों में आज स्थिति थोड़ी साधारण या ठंडी रह सकती है.साथी के किसी व्यवहार से आपको थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है, लेकिन मन में बैर भाव या संकीर्णता को स्थान न दें और नकारात्मक बातों से दूर रहें.
10. मकर राशिफल (Capricorn)
आपस में मिलकर पारिवारिक निर्णय लेने में आपका विश्वास बना रहेगा, जिससे घर में उमंग और उत्साह का माहौल रहेगा.पूरे परिवार और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा.सबका आदर-सम्मान रखें और करीबियों से बनाकर चलें.रिश्तों में एक-दूसरे का भरोसा जीतना आज आपके लिए काफी आसान रहेगा.
11. कुंभ राशिफल (Aquarius)
अपनों से जरूरी संवाद बनाए रखें और किसी तीसरे के दबाव या बहकावे में न आएं.प्रेम और स्नेह के मामलों में धैर्य और सहजता बढ़ाएं.पार्टनर के साथ चर्चा संवाद के दौरान आवेश या गुस्से में आने से बचें.संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भरोसा बनाए रखें.शाम को सहज भेंट के अवसर बनेंगे, लेकिन भावुकता पर थोड़ा अंकुश रखें.
12. मीन राशिफल (Pisces)
आज आप अपने प्रियजनों की खुशी बढ़ाएंगे और कुछ शुभ समाचारों को आपस में साझा करेंगे.मेलजोल बढ़ाने के कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिससे आपका भावनात्मक पक्ष मजबूत होगा.प्रेम और स्नेह के मामले संवरेंगे और रिश्तों में सकारात्मकता रहेगी.संबंध संवार पर रहेंगे. भेंटवार्ता में आपको बड़ी सफलता मिलेगी.
अरुणेश कुमार शर्मा