तुला
फाइव ऑफ वांड्स
आज का दिन आपके लिए नजदीकी लोगों के साथ उचित सलाह विमर्श बनाए रखने पर जोर देने वाला है. छोटी बातों में टकराव की स्थिति बन सकती है. कारोबारी मामलों में आपसी असहमति कार्यों को प्रभावित कर सकती है. रचनात्मक चर्चाओं को बेहतर बनाने का प्रयास बनाए खें. जरूरी मामलों में उतावली से बचें. जल्द भरोसे में न आएं.
घर में सहजता का माहौल बनाए रहें. करीबियों से मेलजोल बढ़ाने के अवसर भुनाएं. संतुलित ढंग से कार्य करें. भावनात्मक विषयों में पहल से बचें. व्यक्तिगत कार्यों में निरंतरता रखें. विवादित विषयों में अहस्तक्षेप की नीति अपनाएं. व्यवस्था का सम्मान करें. सूझबूझ से पक्ष रखें. दिखावे में आने से बचें. चर्चा संवाद में स्पष्टता बढ़ाएं.
स्वास्थ्य: सेहत से संबंधित जांचें नियमित बनाए रखें. समस्याएं बनी रह सकती है. खानपान की सावधानी रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में जरूरी चर्चाओं को बनाए रखें. लेनदेन में लापरवाही से बचें. प्रबंध पर ध्यान दें.
रिश्ते: निजी संबंध सामान्य रहेंगे. करीबियों पर भरोसा बनाए रखें. औरों की मदद करने का भाव बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा