घर परिवार में आनंद बना रहेगा.अपनों के साथ सुख्साझा करने पर जोर होगा.निजी विषयों में प्रभाव बढ़ेगा.रिश्तों में संवेदनशील रहेंगे.अतिथियों का आगमन होगा.श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहेंगे.सकारात्मकता और सफलता से उत्साहित रहेंगे.संग्रह संरक्षण में विश्वास बढ़ेगा.परिजनों का भरोसा रखेंगे.अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचारहेगा.परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा.वाणी व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे.करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे.आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.मित्रों स्वजनों व समकक्षों का साथ पाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों को संवारेंगे.पेशेवरों के साथ वक्त बिताएंगे.विभिन्न प्रयासों में गति रखेंगे.निसंकोच आगे बढेंगे.बड़प्पन की सोच रखेंगे.सकारात्मकता में वृद्धि होगी.प्रदर्शन बेहतर रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक वाणिज्यिक लाभ बढ़ेगा.बैंकिंग में रुचि बढ़ेगी.सुख वैभव में वृदिध होगी.संपत्ति के मामले सधेंगे.आकर्षक प्रस्तावों के मिलने से उत्साहित रहेंगे.धनधान्य में बढ़त बनी रहेगी.
प्रेम मैत्री- स्वजनों के साथ सुख का संचार बना रहेगा.आयोजन में शामिल होंगे.सबका आदर बनाए रखेंगे.प्रिय से भेंट होगी.अपनों को सरप्राइज करेंगे.रिश्तों का सम्मान करें.निजी संबंध बल पाएंगे.मन के मामले संवरेंगे.योग्यजनों को प्रस्ताव मिलेंगे.प्रेम में मधुरता बढ़ी रहेगी.
स्वारथ्य मनोबल- कार्यव्यवस्था पर फोकस होगा.लक्ष्यों पर ध्यान देंगे.व्यक्तित्व संवारेंगे.मनोबल ऊंचारहेगा.खानपान पर जोर रहेगा.उत्साह से कार्य करेंगे.
आज का उपाय: कर्म के अनुरूप फल देने वाले न्याय के देवता शनिदेव का स्मरण बनाए रखें.हनुमानजी की पूजा वंदना करें.काली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.साज सज्जा पर ध्यान दें.
शुभ अंक : 6, 7, 8 और 9
शुभ रंग : फिरोजा
अरुणेश कुमार शर्मा