तुला - नए ढंग से कार्य करने का भाव रहेगा. रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी. कला कौशल को बल मिलेगा. तेज सकारात्मक बदलाव उत्साह बढ़ाएंगे. बड़प्पन की सोच रखें. घर परिवार में उत्सव सा माहौल रहेगा. आर्थिक विषयों में सक्रियता बनी रहेगी. रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. भेंट संवाद में सहजता रखेंगे. प्रलोभन में न आएं. नीति नियमों का पालन करेंगे. संबंधियों का मान सम्मान रखेंगे. संस्कारों को बढ़ावा देंगे.
नौकरी व्यवसाय- कारोबार में शुभता बढ़ेगी. व्यापार बढ़त बना रहेगा. लाभ का प्रतिशत ऊंचा होगा. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखाएंगे. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे.
धन संपत्ति-- वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी. बचत पर बल देंगे. करियर व्यापार में सकारात्मक परिणाम बढ़ेंगे. भेंट की प्राप्ति संभव है. प्रभावी प्रस्ताव मिलेंगे. इच्छित लक्ष्य हासिल करेंगे. सहजता बढ़ेगी.
प्रेम मैत्री- प्रेम में सरलता बनाए रहेंगे. रिश्तों को बेहतर बनाएंगे. संवाद संपर्क रखेंगे. अपनों के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. संबंध मधुर रहेंगे. परस्पर सहयोग का भाव रखेंगे. सुख सामंजस्य के प्रयास बढ़ेंगे. दोस्त की सुनें. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. लोगों का भरोसा जीतेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- नीतिगत विषयों पर ध्यान देंगे. तैयारी बनाए रखेंगे. रुटीन संवारेंगे. व्यक्तित्व में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मनोबल उत्साह बढ़ेगा.
आज का उपाय: यश, वैभव और धनधान्य की दात्री देवी मां महालक्ष्मीजी और रिद्धी-सिद्धी के स्वामी श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. दीपोत्सव मनाएं. साज सज्जा और भव्यता बनाए रखें. सहकार बढ़ाएं.
शुभ अंक : 2, 5, 6 और 8
शुभ रंग : स्फटिक के समान
अरुणेश कुमार शर्मा