मेष राशि: सूझबूझ से खर्च करने पर रहेगा जोर, बजट की अनदेखी करने से बचें
मेष राशि के जातक आज सूझबूझ से खर्च करने पर विशेष जोर बनाए रखेंगे. अपने तय बजट की अनदेखी करने से आपकी आर्थिक उलझन पूरी तरह बढ़ सकती है.
कारोबारी लेनदेन में पूरी सावधानी बढ़ाएं और नीति नियमों में निरंतरता रखें. आज आपकी दान धर्म में गहरी रुचि रहेगी. विभिन्न कार्यों में सजगता बढ़ाएंगे और घर में सामंजस्य रहेगा. हर हाल में उधार लेने से बचें और बजट बनाकर आगे बढ़ें. लेनदेन पर अंकुश रखें और दूर देश के मामले आसानी से सधेंगे. अनुशासन पर जोर देंगे, हालांकि खर्च और निवेश का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. रिश्तों में विनय और विवेक बनाए रखेंगे और सहज गति से आगे बढ़ेंगे.
लकी नंबर: 6, 7 और 9
लकी कलर: चमकीला लाल
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. दिखावे से बचें.
वृष राशि: वाणिज्यिक मामलों में लाएंगे तेजी, सूझबूझ से लाभ का स्तर संवारेंगे जातक
वृष राशि के जातक आज वाणिज्यिक मामलों में अच्छी तेजी लाएंगे. प्रबंधन के मामलों पर अपना ध्यान विशेष रूप से बढ़ाएंगे.
आप प्रतिस्पर्धा में प्रभावी प्रदर्शन बनाए रहेंगे और कार्यविस्तार की योजनाएं गति लेंगी. हमेशा सूझबूझ और सहकारिता से काम लेंगे. सभी के सहयोग से निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. आज आपको शुभ सूचनाएं प्राप्त हांेगी. अपने आवश्यक कार्यों में तेजी दिखाएंगे और योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. जीवन में शुभता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. आप सूझबूझ से लाभ का स्तर संवारेंगे. सक्रियता और समन्वय से काम लेंगे, जिससे साहस बढ़त पाएगा.
लकी नंबर: 6, 7 और 9
लकी कलर: कांसे के समान
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. लक्ष्य साधें.
मिथुन राशि: कार्यक्षमता से करेंगे अच्छा प्रदर्शन, परिवार में बना रहेगा आनंद का वातावरण
मिथुन राशि के जातक आज अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे.
आप अपनों के हितों के संरक्षण में हमेशा आगे रहेंगे. आज आपको बाजार से कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. कार्य व्यवसाय में लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा और प्रबंधन के मामले संवरेंगे. कारोबार पर अपना नियंत्रण बढ़ाएंगे और तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे. आर्थिक एवं वाणिज्यिक मामलों में करीबी आएगी. पैतृक मामलों में संवार बनी रहेगी. सफलताओं से उत्साहित रहेंगे और परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे.
लकी नंबर: 5, 6, 7 और 9
लकी कलर: बादामी
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. सहयोग बढ़ाएं.
कर्क राशि: चहुंओर बना रहेगा अनुकूल वातावरण, भाग्य की मदद से तेजी से बढ़ेगा सफलता का प्रतिशत
कर्क राशि के जातकों के लिए आज विभिन्न मामलों में चहुंओर अनुकूलन बना रहेगा. भाग्य की मदद से तेजी से बढ़त बनाए रखेंगे.
आप अपनों के लिए पूरी तरह संवेदनशील रहेंगे. प्रबंधकीय मामलों में आगे आकर जिम्मेदारी लेंगे और कार्ययोजनाएं संवरेंगी. अनुभवियों की सीख और सलाह का ध्यान रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे और सबसे मेलजोल रखेंगे. आस्था और अध्यात्म बढ़त पर रहेगा. आपका संचार तंत्र मजबूत रहेगा. चर्चा में स्पष्टता बढ़ाएंगे और लंबित विषय पक्ष में हल होंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़ा रहेगा और पेशेवर विषयों में अपना प्रभाव बनाए रखेंगे.
लकी नंबर: 2, 6, 7 और 9
लकी कलर: गुलाबी लाल
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. देवस्थल जाएं.
सिंह राशि: कामकाज में बना रह सकता है मानसिक दबाव, लेनदेन में लापरवाही बरतने से बचें
सिंह राशि के जातकों के कामकाज में आज थोड़ा दबाव बना रह सकता है. विभिन्न मामलों में पूरी तरह धैर्य से आगे बढ़ें.
अपने कार्यों में निरंतरता व अनुशासन बनाए रखें. पुराने वादे पूरे करने के प्रयास करें. अपनी सेहत को बिल्कुल अनदेखा न करें और लेनदेन में लापरवाही न बरतें. लिखापढ़ी के कार्यों में कोई चूक न करें. वाणी और व्यवहार में सहजता तथा सजगता बढ़ाएं. कार्यव्यवस्था पर पूरा विश्वास रखें. स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें. परिजनों से तालमेल बनाकर चलें. संवाद वार्ता में गंभीरता दिखाएं और सहनशीलता बनाए रहें. लेनदेन में सजगता बढ़ाएं और अपनी जिद त्यागें.
लकी नंबर: 1, 7 और 9
लकी कलर: गेरुआ
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. अपरिचित से दूर रहें.
कन्या राशि: उद्योग और व्यवसाय के कार्यों को मिलेगा बल, साझा मामलों में बढ़ेगा आपका दखल
कन्या राशि के जातकों के उद्योग से जुड़े कार्य आज बल पाएंगे. व्यावसायिक मामलों में अपनी रुचि पूरी तरह बनाए रखेंगे.
व्यवस्था को सुचारू रखने पर आपका मुख्य जोर होगा. संबंधों में घनिष्ठता आएगी और सभी का भरपूर सहयोग पाएंगे. साझा मामलों में आपका दखल बढ़ा रहेगा. जीवन में शुभता बढ़ेगी और अपनी सोच बड़ी बनाए रखेंगे. कार्य विस्तार के अच्छे अवसरों को भुनाएं. विभिन्न महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल रहें. परस्पर सहयोग का भाव बना रहेगा. नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा और विविध मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे और संतुलन से काम लेंगे.
लकी नंबर: 5, 6, 7 और 9
लकी कलर: अंजीर समान
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. सहयोग बनाए रखें.
तुला राशि: कारोबारी मामलों में रुटीन पर रहेगा विशेष जोर, उधार के लेनदेन से पूरी तरह बचें
तुला राशि के जातकों का कारोबारी मामलों में रुटीन कार्यों पर जोर बना रहेगा. जीवन में पूरी तरह सहज गति से आगे बढ़ें.
किसी भी तरह के उधार के लेनदेन में बिल्कुल न आएं. सूझबूझ व निरंतरता बनाए रखें. चर्चा और संवाद में स्पष्टता बढ़ाएं और अनुबंधों का पूरी तरह पालन करें. सेवाक्षेत्र में सहज बने रहेंगे. स्मार्ट वर्किंग की नीति रखेंगे और कर्मठता बनी रहेगी. आज आपका आय-व्यय दोनों ऊंचा रहेगा. व्यक्तिगत निवेश पर विशेष जोर होगा. आर्थिक मामलों में व्यस्त रहेंगे और कामकाजी पक्ष रुटीन रहेगा. पेशेवर मामलों में गति रहेगी और सफलता का प्रतिशत साधारण रहेगा.
लकी नंबर: 5, 6 और 9
लकी कलर: क्रीम कलर
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. मिठाई बांटें. तर्क रखें.
वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ में होगी अच्छी वृद्धि, मित्रों का मिलेगा भरपूर सहयोग और समर्थन
वृश्चिक राशि के जातकों के मित्रों में आज सहजता बनी रहेगी. परिचितों से मेल-मुलाकात के कई बेहतरीन अवसर बनेंगे.
महत्वपूर्ण चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे और आर्थिक प्रयास बढ़ाएंगे. संबंधों में शुभता बनाए रखेंगे. अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. कार्यगति उम्मीद से बेहतर रहेगी और समय का प्रबंधन रखेंगे. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. निजी संबंधों में अच्छा सुधार होगा और आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग और समर्थन पाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और पेशेवर रूप से प्रभावी रहेंगे. सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे.
लकी नंबर: 6, 7 और 9
लकी कलर: गहरा लाल
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. मिष्ठान्न बांटें. तेजी रखें.
धनु राशि: व्यक्तिगत विषयों में बनाए रखना होगा धैर्य, परिवार में बना रह सकता है असहयोग
धनु राशि के जातकों को आज अपने व्यक्तिगत विषयों में धैर्य बनाए रखना होगा. पारिवारिक मामले पूरी तरह मिलेजुले रहेंगे.
संबंधों में सुधार की कोशिश बनाए रखेंगे. घर के बड़ों का सानिध्य बनाए रखें. पूरी सजगता और सहजता से आगे बढ़ें. प्रबंधकीय मामलों में उत्साह रहेगा. सहज सक्रियता बनाए रखेंगे और व्यवस्था को मजबूत रखेंगे. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा. जरूरी बात अपनों से साझा कर सकते हैं. सबके प्रति स्नेह का भाव रखें और पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. परिवार में अकारण तनाव व असहयोग बना रह सकता है.
लकी नंबर: 3, 6, 7 और 9
लकी कलर: ऐप्पल रेड
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. अन्य के प्रभाव में आने से बचें.
मकर राशि: कारोबारी चर्चाओं को बेहतर ढंग से बढ़ाएंगे आगे, पद और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
मकर राशि के जातक आज कारोबारी चर्चाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण लोगों से भेंट के अच्छे अवसर बनेंगे.
व्यावसायिक मामलों के विस्तार में पूरी तरह सफल रहेंगे. सामने आने वाले अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे. भाईचारे पर विशेष जोर रखेंगे. साहस और पराक्रम से अपनी अपेक्षित राह बनाएंगे. पेशेवर मामले आपके पक्ष में बनेंगे और वाणिज्यिक विषयों को गति देंगे. सहकारिता में अच्छी रुचि दिखाएंगे. रक्त संबंधियों से सहजता बढ़ेगी और करीबियों का समर्थन मिलेगा. उच्च शिक्षा के प्रयास फलेंगे, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
लकी नंबर: 6, 7, 8 और 9
लकी कलर: गेंहुंआ
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. वचन निभाएं.
कुंभ राशि: कुल के लोगों से बढ़ेगी सहजता और करीबी, मनोबल और आत्मविश्वास रहेगा ऊंचा
कुंभ राशि के जातकों की कुल के लोगों से सहजता और करीबी बढ़ेगी. आप पारिवारिक कार्यों में हमेशा आगे रहेंगे.
सुखद वातावरण में खुशियों को बढ़ाएंगे और घर पर अतिथि का आगमन बना रहेगा. परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे, जिससे आपसी सहयोग को बल मिलेगा. व्यर्थ की बातों से पूरी तरह बचें. प्रबंधन और प्रशासन बढ़ाएंगे. अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे और रुटीन को बेहतर रखेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. स्वभाव में विनम्रता रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा. सहकारिता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा, जिससे सफलता का प्रतिशत अच्छी बढ़त पाएगा.
लकी नंबर: 6, 7, 8 और 9
लकी कलर: हल्का भूरा
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. आदर सत्कार बढ़ाएं.
मीन राशि: नवीन कार्यों में पहल बढ़ाएंगे जातक, पद, प्रतिष्ठा और साख में होगी अच्छी वृद्धि
मीन राशि के जातकों को आज महत्वपूर्ण कार्यों में सबका सहयोग मिलेगा. नवीन कार्यों में अपनी पहल को आगे बढ़ाएंगे.
आप मन की सभी आशंकाओं से पूरी तरह मुक्त रहेंगे. अपने तय लक्ष्य पर मुख्य फोकस बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बनाए रखेंगे और महत्वपूर्ण मामलों में तेजी से गति आएगी. समाज में आपके पद, प्रतिष्ठा और साख में अच्छी वृद्धि होगी. अपना साख-सम्मान बनाए रखेंगे. आपका व्यक्तित्व और व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. सबको साथ लेकर चलेंगे और प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा. साझा व्यापार में पूरी तरह सफल होंगे. कला कौशल को बल मिलेगा.
लकी नंबर: 3, 6, 7 और 9
लकी कलर: स्वर्णिम
आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. नवीन कार्य आगे बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा