मेष राशि: कामकाज में मिलेगा सहयोगियों का साथ, आय में बनी रहेगी लगातार वृद्धि
मेष राशि के जातकों को कामकाज के क्षेत्र में सभी सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. आपका प्रबंधन पहले से बेहतर रहेगा और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार आएगा.
अधिकारियों से मुलाकात होगी और आपके प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. परिजनों का सहयोग बना रहेगा. स्पर्धा में अच्छा करेंगे और आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आपकी आय में वृद्धि बनी रहेगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 5 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): खाकी
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें.
वृष राशि: तेजी से आगे बढ़ेंगे महत्वपूर्ण विषय, कला और कौशल से बनाएंगे अपनी राह
वृष राशि के जातक अपने महत्वपूर्ण विषयों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे. सभी क्षेत्रों में कला और कौशल से अपनी राह बनाएंगे. आपका भाग्य पक्ष बेहतर बना रहेगा.
आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा तथा लंबित कार्यों में गति आएगी. करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा और सभी का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे. आपका आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2, 5 और 6
शुभ रंग (Lucky Color): चांदी
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मोदक चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें.
मिथुन राशि: किसी के बहकावे में आने से बचें, ठगों से बनाकर रखें उचित दूरी
मिथुन राशि के जातक किसी के बहकावे में बिल्कुल न आएं. अपनी कार्यगति को दूसरों के हस्तक्षेप से प्रभावित न होने दें. मौसमी सावधानियों और स्वास्थ्य के संकेतों पर ध्यान दें.
ठगों से दूरी बनाकर रखें और नीति-नियमों का पालन करें. लक्ष्यों के प्रति समर्पण दिखाएं और विनम्र रहें. विवाद व संघर्ष की स्थितियों से बचना आपके लिए हितकर रहेगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2 और 5
शुभ रंग (Lucky Color): हल्का हरा
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. दूर्वा व पान और मोदक चढ़ाएं. 'ओम् गं गणपतये नमः' का जाप करें.
कर्क राशि: मित्रों के साथ बीतेगा सुखद समय, सहकारिता के कार्यों को मिलेगी नई गति
कर्क राशि के जातक मित्रों के साथ सुखद समय बिताएंगे. करीबियों का पूरा सहयोग और समर्थन बना रहेगा. सहकारिता के कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी.
अपने लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास जारी रखेंगे. उद्योग व व्यापार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी. आपको कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकते हैं. आपसी संबंधों में भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2 और 5
शुभ रंग (Lucky Color): मूनस्टोन
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. दूर्वा और पान चढ़ाएं. मोदक का भोग लगाएं. 'ओम् गं गणपतये नमः' का जाप करें.
सिंह राशि: नौकरीपेशा लोग अपेक्षाओं पर उतरेंगे खरे, विरोधी गतिविधियों से रहें सावधान
सिंह राशि के नौकरीपेशा लोग सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. अपने कारोबारी प्रयासों पर विशेष जोर बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें.
स्मार्ट वर्किंग को प्राथमिकता दें और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करें. तार्किकता और फोकस बढ़ाने से लाभ होगा. न्यायिक मामले उभर सकते हैं, इसलिए विरोधियों से सावधानी बढ़ाएं.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2 और 5
शुभ रंग (Lucky Color): कत्थई
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. आपसी मदद का भाव रखें.
कन्या राशि: मित्रों के विश्वास पर उतरेंगे खरे, कार्ययोजनाओं में आएगी तेजी
कन्या राशि के जातक अपने मित्रों के विश्वास पर खरे उतरेंगे और सभी का भरोसा बढ़ेगा. कार्ययोजनाओं में गति आएगी और महत्वपूर्ण परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे.
कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है और आपके प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. शिक्षा और प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी. कामकाजी मामले संवरेंगे और आपका तर्कशील व्यवहार बना रहेगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2 और 5
शुभ रंग (Lucky Color): गहरा हरा
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें.
तुला राशि: पैतृक पक्ष के कार्यों को मिलेगी गति, अपनों से बहस से बचें जातक
तुला राशि के जातक किसी भी प्रकार के भावनात्मक दबाव में आने से बचें. कार्य-व्यापार में गति लाएं और पैतृक पक्ष से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें.
अपनों के साथ मेल-मुलाकात में सहजता बनाए रखें. परिजनों से तर्क-वितर्क या बहस करने से बचें. अपनी सक्रियता से सभी को प्रभावित करेंगे, लेकिन खुद की अनदेखी करने से बचें.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2, 5 और 6
शुभ रंग (Lucky Color): फिरोजी
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें.
वृश्चिक राशि: मेलजोल और संवाद में बढ़ाएं सक्रियता, मजबूत रहेगा वाणिज्यिक पक्ष
वृश्चिक राशि के जातक मेलजोल में सक्रियता बनाए रखें और साहस के साथ कार्य करें. करियर और व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी.
व्यवहार में सहजता लाएं और स्वजनों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से बचें. शुभ समाचार प्राप्त होंगे और विविध मामले व्यवस्थित रहेंगे. आपका वाणिज्यिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा, वाद-विवाद से दूर रहें.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2, 6 और 8
शुभ रंग (Lucky Color): मेहंदी
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. दूर्वा, पान व मोदक चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें.
धनु राशि: सुधरेगा जीवनस्तर, पारिवारिक उत्सवों में शामिल होने के बन रहे योग
धनु राशि के जातकों का जीवनस्तर संवर पर रहेगा. महत्वपूर्ण चर्चाएं आगे बढ़ेंगी और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी.
किसी पारिवारिक उत्सव या आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें. बैंकिंग कार्यों में सहजता रहेगी और पारिवारिक मामलों में बड़प्पन दिखाएंगे.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2 और 3
शुभ रंग (Lucky Color): पाइनेपल
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें.
मकर राशि: रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी आपकी पहल, मान-सम्मान में होगी वृद्धि
मकर राशि के जातक नए लोगों से मुलाकात में सहज रहेंगे और रचनात्मक कार्यों में पहल दिखाएंगे. आपके कार्यों को पूरा समर्थन मिलेगा.
साख और सम्मान में वृद्धि होगी. घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. करियर और कारोबार में आपका प्रभाव बना रहेगा तथा अपने वाणी-व्यवहार से आप सभी को प्रभावित करेंगे.
शुभ अंक (Lucky Number): 2, 5 और 8
शुभ रंग (Lucky Color): मोरपंख
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मीठा चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें.
कुंभ राशि: धैर्य से आगे बढ़ाएं अपने काम, वैदेशिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा
कुंभ राशि के जातक धैर्य के साथ अपने कार्य-व्यापार को आगे बढ़ाएं. किसी भी जल्दबाजी के कारण आपका लाभ प्रभावित हो सकता है.
अदालती व न्यायिक मामलों में अवहेलना से बचें. वैदेशिक कार्यों को साधने का प्रयास सफल होगा. करीबियों का भरोसा जीतेंगे और बड़े बुजुर्गों की सलाह लेकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2, 5 और 8
शुभ रंग (Lucky Color): आसमानी
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. मीठा चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें.
मीन राशि: व्यावसायिक लाभ में होगी भारी बढ़ोतरी, महत्वपूर्ण यात्रा के बन रहे योग
मीन राशि के जातकों का व्यावसायिक लाभ बढ़त पर रहेगा. पेशेवर प्रयासों को नई गति मिलेगी और आकर्षक प्रस्ताव सामने आएंगे.
प्रबंधकीय मामलों में धैर्य रखें. किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. वित्तीय लेन-देन में पूरी स्पष्टता रखें. संपर्क-संवाद पर फोकस बढ़ाने से बड़ा समर्थन मिलेगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 2 और 3
शुभ रंग (Lucky Color): पेल कलर
कल का उपाय (kal ke upay): भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें.
अरुणेश कुमार शर्मा