मेष : कार्यक्षेत्र में सावधानी और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें. नौकरी और कारोबार में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें. जरूरी फैसले सोच-समझकर लें. विवादों से दूर रहें. अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें.
वृषभ : करियर के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है. टीम के सहयोग से जरूरी लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिल सकती है. कारोबार में नए अवसर मिलेंगे. साझेदारी को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. समय का सही प्रबंधन करें . जरूरी कामों को लंबित न रखें.
मिथुन : कार्यक्षेत्र में अनुभव और मेहनत का लाभ मिल सकता है. वरिष्ठों की सलाह से कामकाज बेहतर होगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यक्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. कारोबार में साझेदारी मजबूत होगी. बातचीत में धैर्य रखें . नियमों का पालन करें.
कर्क : नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. जरूरी कामों में तेजी आएगी. अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें. नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें.
सिंह : कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा. कारोबार से जुड़े प्रयासों में सुधार हो सकता है. अपनी प्रतिभा दिखाने और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का अवसर मिलेगा. वरिष्ठों की सलाह पर ध्यान दें और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें.
कन्या : करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी. वरिष्ठों की सलाह सुनना फायदेमंद रहेगा. कामकाज में आलस्य न करें . जरूरी फैसले समय पर लें.
तुला : नौकरी और कारोबार में सामंजस्य बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं. नए अवसरों पर चर्चा हो सकती है. जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें और अपने वादों पर खरे उतरें. कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें.
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है. नए काम शुरू करने और कारोबारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. साझेदारी से जुड़े मामलों में सक्रियता दिखाएं. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें. मेहनत और सूझबूझ से बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं.
धनु : कामकाज में व्यस्तता बनी रह सकती है. पेशेवर मामलों में समझदारी से फैसले लें और किसी भी काम में लापरवाही न बरतें. नौकरी और कारोबार में अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान दें. विवादों से दूर रहें और जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें.
मकर : करियर और कारोबार में प्रगति के संकेत हैं. कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और लक्ष्यों को पूरा करने के प्रयास सफल हो सकते हैं. कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अहंकार और जिद से बचें तथा टीम के साथ मिलकर काम करें.
कुंभ : कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. नौकरी और कारोबार में उन्नति से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान देंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. साझेदारी के काम आगे बढ़ेंगे. अपनी योजनाओं को व्यवस्थित रखें. जरूरी दस्तावेजों में स्पष्टता बनाए रखें.
मीन : करियर के लिहाज से दिन सकारात्मक रह सकता है. वरिष्ठों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. कारोबार में नए अवसर मिलेंगे. अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें, लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा