घर से नजदीकी बनाए रखने में विश्वास बढ़ेगा. व्यक्तिगत स्तर पर प्रभावपूर्ण प्रदर्शन रहेगा. कार्यव्यवस्था को मजबूत बनाए रखेंगे. घर से करीबी बढ़ेगी. सुख सौख्य पर ध्यान देंगे. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढेगा. सबके प्रति सम्मान का भाव रखेंगे. तर्क बहस से बचें. बड़ी सोच बनाए रखें. सबको साथ लेकर चलें. विनम्रता बनाए रहें. नौकरी व्यवसाय बल पाएगा. योजनाएं रुटीन में आगे बढ़ेंगी. व्यावसायिक पक्ष संतुलित रहेगा. प्रबंधन उम्मीद से अच्छा रहेगा. सुविधाएं बढ़ाने में रुचि रहेगी.
नौकरी व्यवसाय - पेशेवर संबंधों में सुधार होगा. करियर के मामले गति लेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखें. करियर कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. प्रबंधन संवार पर बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास बढ़ाए रखें.
धन संपत्ति- पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. वाहनादि के मामले पक्ष में रहेंगे. उपयोगी वस्तुएं क्रय कर सकते हैं. करियर व्यवसाय में तेजी रखेंगे. जोखिम लेने से बचेंगे. कारोबारी गतिविधियों में तेजी रहेगी.
प्रेम मैत्री- रिश्तों को सहज बनाए रखेंगे.घर परिवार में सहकार का भाव बनाए रहें. चिंताओं से मुक्त रहें. व्यक्तित्व संवरेगा. भावनात्मक विषयों में जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे. रिश्तों में विनम्र रहेंगे. समता संतुलन बढ़ाएंगे. शुभचिंतकों से भेंट होगी. उचित अवसर पर राय रखेंगे. वाद विवाद में नहीं उलझेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- निजी मामले सुखद बनेंगे. स्वास्थ्य जांच नियमित रखेंगे. आशंकाओं से मुक्त रहें. सभी के प्रति आदर सत्कार बढ़ाएंगे. सुख सौख्य बना रहेगा.
आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः क जाप करें. मीठा बांटें. विनय बढ़ाएं.
शुभ अंक : 2, 3, 6 और 8
शुभ रंग : भगवा
अरुणेश कुमार शर्मा