मेष: आज का दिन आपकी पेशेवर सक्रियता के लिए अत्यंत फलदायी है.कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी. आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे.प्रशासकीय कार्यों में आपकी पकड़ मजबूत होगी. लाभकारी योजनाओं पर अमल करने का अवसर मिलेगा.आज आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं.व्यावसायिक मोर्चे पर आपकी लिखी-पढ़ी की क्षमता आपको सफलता दिलाएगी.
वृष: आज आप सभी का समर्थन जुटाने में सफल रहेंगे . कारोबारी गतिविधियों में इच्छित परिणाम मिलेंगे.वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों का सहयोग आपकी योजनाओं को मजबूती प्रदान करेगा.धन के विभिन्न स्रोतों से लाभ के योग बन रहे हैं . वित्त प्रबंधन मजबूत रहेगा.अपनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा . आप प्रेम संबंधों में सहज सक्रियता बनाए रखेंगे.
मिथुन: आज आपको विरोधियों की बातों और आलोचनाओं से प्रभावित होने के बजाय अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.पारिवारिक आयोजनों में रुचि बनी रहेगी, लेकिन कार्य-व्यापार में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. जोखिम लेने से बचें.निजी जीवन में भावनात्मकता बढ़ेगी. आप प्रियजनों के साथ सुखद समय बिता पाएंगे.
कर्क: व्यावसायिक लाभ में निरंतर वृद्धि होगी . आप अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे.कार्य-विस्तार पर आपका पूरा ध्यान रहेगा . साझीदारों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.आर्थिक मामलों में आत्म-नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए लाभकारी होगा.पारिवारिक और व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आएगी. आप आपसी परामर्श से बेहतर निर्णय ले पाएंगे.
सिंह: आज कार्यक्षेत्र में गंभीरता और श्रमशीलता बनाए रखना आपके हित में होगा.वरिष्ठों की सलाह और अनुभव से आपको लाभ मिलेगा.हालांकि, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें . कागजी कार्रवाई में स्पष्टता रखें.निजी संबंधों में धैर्य दिखाएं. अपनों की भावनाओं का सम्मान करें.स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें . लापरवाही से बचें.
कन्या: आज का दिन आपकी ऊर्जा और कार्यक्षमता के लिए बहुत शुभ है. वाणी में मिठास और अनुशासन के साथ आप करियर और व्यापार में स्पष्टता बनाए रखेंगे.धन-धान्य में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी.प्रेम और स्नेह से आप सभी का मन जीत लेंगे. भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे.आपकी योग्यता और बौद्धिकता आज आपको सफलता के नए शिखर पर ले जाएगी.
तुला: निजी और व्यावसायिक संबंधों में विश्वास बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.व्यापार प्रबंधन के सुखद परिणाम मिलेंगे . आप बड़ों की सलाह का पूरा लाभ उठा पाएंगे.आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें. धूर्तों से सावधान रहें.निजी गतिविधियों और अपनों के साथ सुखद पल बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी.
वृश्चिक: आज आप अपने प्रभावी व्यवहार और कामकाजी समझ से महत्वपूर्ण चर्चाओं में सफल रहेंगे.साहस और योग्यता के बल पर आप अपने लक्ष्य को समय से पहले पूरा कर लेंगे.व्यापार में सफलता और संबंधों का लाभ आपको मिलेगा.पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा . अतिथि सत्कार का अवसर मिलेगा.स्वास्थ्य और मनोबल आज आपके उच्च स्तर पर रहेंगे.
धनु: घर-परिवार में खुशियों का संचार होगा . आप करीबियों के साथ यादगार पल बिताएंगे.आर्थिक लाभ और बैंकिंग से संबंधित कार्यों में आपको सकारात्मकता मिलेगी.स्वजनों और मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी . आप भव्य आयोजनों में शामिल हो सकते हैं.आज आपका मनोबल ऊंचा रहेगा . आप अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगे.
मकर: आज आपको आर्थिक सफलता और चहुंओर सकारात्मकता का अनुभव होगा.नवाचार और रचनात्मक कार्यों पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक रहेगा.लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप बजट और योजना के अनुरूप चलेंगे.प्रेम और स्नेह के मामलों में तालमेल बढ़ेगा. रिश्तों में शुभता आएगी.सूझबूझ और कला कौशल से आप आज सभी का भरोसा जीतेंगे.
कुंभ: आज आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, क्योंकि बजट प्रभावित हो सकता है.कामकाज का दबाव बना रहेगा, इसलिए अपनी विश्वसनीयता और अनुशासन बनाए रखें.व्यवसाय में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें और बहस-विवाद को टालें.निजी संबंधों में संवेदनशीलता रखें और करीबियों की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना ही बेहतर होगा.
मीन: आज आपकी आर्थिक स्थिति और व्यापारिक परिणाम उम्मीद से अधिक बेहतर रहेंगे.जिम्मेदारी निभाने की आपकी कोशिश रंग लाएगी.आप सोच-विचारकर निर्णय लेंगे और सबका साथ लेकर चलेंगे.उद्योग-व्यापार में साहस और सूझबूझ से काम लें.व्यक्तिगत जीवन में सुख और सौहार्द बढ़ेगा और रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी.खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति आप आज काफी सक्रिय रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा