वाणिज्यिक कार्यों पर जोर बनाए रखेंगे. सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. सहकारिता में वृद्धि होगी. विविध मामले संवार पर रहेंगे. बड़ों का आदर बनाए रखेंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. संपर्क और संवाद के कार्य सधेंगे. पेशेवर प्रयासों में सक्रियता बनाए रखेंगे. आशंकाओं में कमी आएगी. बंधुत्व भाव मजबूत होगा. करीबियों में सामंजस्य बढ़ेगा. लक्ष्य साधने में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक परिणामों से उत्साहित रहेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.
नौकरी व्यवसाय - कार्यव्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. पहल और पराक्रम बेहतर बना रहेगा. महत्वपूर्ण चर्चाओं में रुचि दिखाएंगे. कार्यशैली प्रभावपूर्ण रहेगी. सफलता प्रतिशत में सुधार होगा.
धन संपत्ति - वित्तीय प्रयासों में सक्रियता बढ़ाएंगे. आर्थिक लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे. लक्ष्य की ओर गति बढ़ेगी. सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ेंगे.
प्रेम मैत्री - अपनी बात कहने में सहजता दिखाएंगे. रिश्तों में रुचि बनाए रखेंगे. सबसे मधुर व्यवहार रहेगा. खुशियों को बढ़ावा देंगे. बंधुजन भरोसेमंद रहेंगे. परिवार में सामंजस्य रहेगा. संबंधियों से तालमेल बढ़ेगा. अपनों के साथ समय बिताएंगे. उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. भेंट और संवाद में उत्साह रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल - संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व में सुधार आएगा. सेहत अच्छी रहेगी. खानपान संतुलित रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा करें. घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. सक्रियता बनाए रखें.
शुभ अंक : 5, 7 और 9
शुभ रंग : चमकदार लाल
अरुणेश कुमार शर्मा