मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ऊर्जावान रहने वाला है.आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा.हालांकि, सुख-सुविधाओं पर आज आपका खर्च बढ़ सकता है, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें.धन लाभ के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे, चीजें आसानी से नहीं मिलेंगी.कार्यक्षेत्र में व्यापार में तरक्की के नए अवसर आपके सामने आएंगे.
जरूरी टिप: नेगेटिविटी से बचें.
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.
शुभ रंग: पीला.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में आज सुधार देखने को मिलेगा.आपके द्वारा किए गए कार्यों के सुखद परिणाम आपको प्राप्त होंगे.आज धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.सामाजिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.व्यापार से जुड़े निवेश को बढ़ाने के लिए आज का दिन उपयुक्त है.बस कोई भी फैसला लेते समय अपने अंतर्मन की आवाज जरूर सुनें.
जरूरी टिप: वाणी पर नियंत्रण रखें.
उपाय: किसी गरीब को आटे का दान करें.
शुभ रंग: भूरा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज रुके हुए कार्य पूरे होने का दिन है.किसी भी प्रतियोगी परीक्षा या कार्य में आपको सफलता मिलने के योग हैं.आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन की बेचैनी दूर होगी.व्यापार में स्थिति पहले से बेहतर होगी.अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो उससे लाभ होने की पूरी संभावना है.
जरूरी टिप: क्रोध से बचें.
उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं.
शुभ रंग: बैंगनी.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है.आपके जीवन में सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी.धन लाभ के लिए आपको नए सिरे से प्रयास करने पड़ सकते हैं.महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मीटिंग हो सकती है, जो करियर में लाभदायक रहेगी.आज व्यापार में नया निवेश करने से बचें, थोड़ा धैर्य रखें.
जरूरी टिप: अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें.
उपाय: किसी गरीब को चावल दान करें.
शुभ रंग: सफेद.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं.मन की पुरानी चिंताएं दूर होंगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो योजना बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है.मित्रों की मदद से आपके अटके हुए काम बन जाएंगे.
जरूरी टिप: आलस्य से बचें.
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें.
शुभ रंग: केसरिया.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में स्थिति काफी अनुकूल रहने वाली है.आप पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को संपन्न करेंगे.आपके कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे.जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा.व्यापार में लाभ बढ़ाने के लिए आज आपको थोड़े और प्रयास तेज करने होंगे.
जरूरी टिप: इगो (अहंकार) से बचें.
उपाय: किसी गरीब को चने की दाल दान करें.
शुभ रंग: हरा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज अनुकूल बनी रहेगी.नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी जाती है कि अभी नौकरी बदलने का निर्णय न लें.शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी.व्यापार में आज सावधानी बरतें, किसी के साथ उधार लेन-देन न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.पूरा समय अपने मुख्य काम पर लगाएं.
जरूरी टिप: सेहत पर ध्यान दें.
उपाय: किसी गरीब को फल का दान करें.
शुभ रंग: गुलाबी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज धन लाभ का समय है.लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी साख बढ़ेगी.काफी समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है.अपनी योजनाओं को अमल में लाएं, सफलता अवश्य मिलेगी.व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा दिन है.
जरूरी टिप: कम बोलें और ज्यादा सुनें.
उपाय: किसी गरीब को चावल का दान करें.
शुभ रंग: मरून.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा.किसी को भी बिना सोचे-समझे पैसा उधार न दें.परिवार वालों के साथ तालमेल में कमी आ सकती है, इसलिए क्रोध पर काबू रखें.कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना आपके बस में न हो.आज व्यापार में थोड़ा नुकसान होने की संभावना है, संभलकर चलें.
जरूरी टिप: किसी भी प्रकार के झगड़े से बचें.
उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं.
शुभ रंग: गोल्डन.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज पूरी प्लानिंग और अनुशासन के साथ काम करने की जरूरत है.धन की स्थिति में सुधार होगा. मन की चिंताएं कम होंगी.सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें.व्यापार में आज लाभ के नए रास्ते बनेंगे, बस अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें.
जरूरी टिप: कम बोलें.
उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें.
शुभ रंग: आसमानी.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज परिवार से जुड़े काम बनने का योग है.सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.कार्यक्षेत्र में आज आपको अपना पूरा ध्यान अपने प्रोजेक्ट पर लगाना होगा.आपकी कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा.व्यापार में नया निवेश करने से बचें.
जरूरी टिप: गुस्से से बचें.
उपाय: कन्याओं को कॉपी-पेन दान करें.
शुभ रंग: नारंगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.अचानक धन प्राप्ति के योग हैं.महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी.दूसरों से बात करते समय अपनी वाणी का ध्यान रखें, ताकि कोई दुखी न हो.किसी भी काम को कल पर टालने की आदत से बचें.
जरूरी टिप: क्रोध पर नियंत्रण रखें.
उपाय: किसी मंदिर में मिसरी दान करें.
शुभ रंग: पीला.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी