Tulsi Plant Vastu: घर की इन 3 दिशाओं में तुलसी लगाना माना जाता है सबसे शुभ, खूब बरसेगा धन!

Tulsi Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में तुलसी का पौधा रखने की सही दिशा और जगह का भी खास महत्व बताया गया है. मान्यता है कि सही दिशा में तुलसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं, घर में तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है और इससे जुड़े जरूरी नियम क्या हैं.

Advertisement
तुलसी के लिए शुभ दिशा (Photo: ITG) तुलसी के लिए शुभ दिशा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

Tulsi Plant Vastu: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में रोज तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में तुलसी का पौधा किस दिशा में रखना चाहिए? वास्तु शास्त्र में तुलसी के लिए कुछ दिशाओं को शुभ माना गया है, जबकि कुछ जगहों पर इसे रखने से बचने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं तुलसी का पौधा लगाने की सही दिशा और इससे जुड़े जरूरी वास्तु नियम.

Advertisement

1. पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है. यह दिशा उगते सूरज और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी है. इसलिए माना जाता है कि पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखने से उसे सुबह की धूप मिल सकती है, जो पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है. अगर आपके घर के प्रवेश द्वार, आंगन या बालकनी में पूर्व दिशा की ओर जगह है, तो आप वहां तुलसी का पौधा रख सकते हैं.

2. उत्तर-पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में भी तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है. इस दिशा को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और माहौल शांतिपूर्ण रहता है.

Advertisement

3. दक्षिण-पूर्व दिशा

दक्षिण-पूर्व दिशा भी तुलसी का पौधा रखने के लिए शुभ माना जाता है.  वास्तु के अनुसार, इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है. अगर आपके घर में पूर्व दिशा में तुलसी रखने की जगह नहीं है, तो आप दक्षिण-पूर्व दिशा में भी इसे रख सकते हैं.
अगर इन दिशाओं में जगह न हो तो क्या करें?

अगर आपके घर में बताई गई दिशाओं में तुलसी का पौधा रखने की जगह नहीं है, तो आप इसे बालकनी, खिड़की के पास या किसी खुली जगह पर रख सकते हैं. बस ध्यान रखें कि पौधे को अच्छी धूप और हवा मिलती रहे ताकि वह अच्छी तरह बढ़ सके. इसके साथ ही, उसकी नियमित देखभाल करें. 

इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इन दिशाओं का संबंध यम और पितरों से माना जाता है. इसलिए तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें. 

तुलसी का पौधा किस दिन लगाएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है. इसके अलावा बुधवार और शुक्रवार को भी तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »