अगस्त माह का नया सप्ताह 3 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक रहने वाला है. यह सप्ताह सभी 12 राशियों को मिले-जुले परिणाम देने वाला है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र ने इस सप्ताह सभी 12 राशियों का हाल ग्रहों की चाल के आधार पर बताया है. उन्होंने बताया कि इस सप्ताह मंगल वृष राशि में, बुध मिथुन, सूर्य-गुरु कर्क, केतु सिंह, शुक्र कन्या, चंद्रमा-राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में रहेंगे. आइए अब जानते हैं कि यह सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का पहला सप्ताह लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. करियर में व्यस्तता रहेगी और मेहनत बढ़ानी होगी. सप्ताह की शुरुआत में काम को लेकर तनाव रह सकता है. विरोधियों से सावधान रहने की सलाह है. नौकरी करने वाले लोग जल्दबाजी में फैसला न लें. कारोबार में उधार के लेनदेन से बचें.
लकी नंबर: 1, , 9
लकी रंग: क्रीम
आज का उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें.
वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है. धन की स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. कारोबार से जुड़े लोग महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर: 9, 6, 8
लकी रंग: सफेद
आज का उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और शिव आरती करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम हो सकती हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं. कारोबार में सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है. घरेलू खर्च बजट के अनुसार रखें. लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा. बुधवार महत्वपूर्ण फैसलों के लिए शुभ माना गया है.
लकी नंबर: 5, 6, 9
लकी रंग: केसरिया
आज का उपाय: शिव परिवार का जल से अभिषेक करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य बनाए रखना होगा. जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. नौकरी और व्यापार दोनों में मेहनत बढ़ानी होगी. उधार के लेनदेन से बचें. सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. बच्चों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.
लकी नंबर: 9, 4, 7
लकी रंग: सफेद
आज का उपाय: गंगाजल मिले जल से शिव अभिषेक करें. इसके बाद गाय के कच्चे दूध से अभिषेक कर पुनः जल अर्पित करें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह काम में लापरवाही से बचना होगा. आत्मविश्वास का सही उपयोग करें. गुस्से पर नियंत्रण रखें. व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में विवाद बढ़ने न दें. लंबी यात्रा से बचने की सलाह है. सोमवार और बृहस्पतिवार महत्वपूर्ण फैसलों के लिए बेहतर रहेंगे.
लकी नंबर: 1, 5, 8
लकी रंग: लाल
आज का उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. सरकारी काम पूरे होने के संकेत हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के अवसर मिलेंगे. सप्ताह के अंतिम तीन दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेंगे. खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी होगा.
लकी नंबर: , 5, 6
लकी रंग: केसरिया
आज का उपाय: शिव परिवार का जल से अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह मेहनत बढ़ाने की जरूरत होगी. नौकरी और कारोबार दोनों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए प्रयास तेज करने चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. बुधवार और शुक्रवार महत्वपूर्ण फैसलों के लिए शुभ रहेंगे.
लकी नंबर: 9, 6, 9
लकी रंग: क्रीम
आज का उपाय: भगवान शिव का जल और गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह साझेदारी के मामलों में सावधानी का संकेत दे रहा है. पार्टनर के साथ विवाद से बचें. नौकरी बदलने का फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
लकी नंबर: 1, 7, 9
लकी रंग: हल्का लाल
आज का उपाय: शिव परिवार का गंगाजल मिले जल से अभिषेक करें और भगवान शिव की आरती करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस सप्ताह धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना होगा. आलस्य छोड़ना जरूरी रहेगा. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद से बचें. कारोबार में प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सोमवार और बृहस्पतिवार महत्वपूर्ण फैसलों के लिए अनुकूल रहेंगे.
लकी नंबर: , 7, 9
लकी रंग: हल्का पीला
आज का उपाय: शिव परिवार का जल और गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें. कम से कम सात बेलपत्र अर्पित करें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह धन लाभ के संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में स्थिति बेहतर रहेगी. शुक्रवार महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा. आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं.
लकी नंबर: 9, 8, 9
लकी रंग: सफेद
आज का उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का जल से अभिषेक करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा. जल्दबाजी से बचें. नौकरी और व्यापार दोनों में संयम जरूरी रहेगा. अधिक उधार लेकर निवेश करने से बचें. लंबी यात्रा टालना बेहतर रहेगा. बृहस्पतिवार और शुक्रवार निर्णय लेने के लिए अच्छे माने गए हैं.
लकी नंबर: 4, 6, 8
लकी रंग: क्रीम
आज का उपाय: शिव परिवार का जल से अभिषेक करें. बेलपत्र चढ़ाएं और शिव आरती करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सप्ताह मेहनत का फल देने वाला रह सकता है. करियर में प्रगति होगी. व्यापार में लाभ के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. करीबी लोगों के साथ मतभेद से बचें. बृहस्पतिवार और शुक्रवार महत्वपूर्ण फैसलों के लिए शुभ माने गए हैं.
लकी नंबर: 9, , 7
लकी रंग: केसरिया
आज का उपाय: भगवान शिव और शिव परिवार का गंगाजल मिले जल से अभिषेक करें. बेलपत्र अर्पित करें और शिव आरती करें.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी