Weekly Rashifal (18-24 May 2026): पैसों के मामले में सतर्क रहें कुंभ राशि के लोग, जानें अन्य राशियों का हाल

मई का नया सप्ताह 18 मई से लेकर 24 मई तक रहेगा. इस सप्ताह की शुरुआत गजलक्ष्मी और बुधादित्य राजयोग में हो रही है. इसलिए ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र ने इस सप्ताह को कुछ राशियों के लिए शुभ बताया है.

Advertisement
वृषभ राशि में त्रिग्रही योग के साथ शुरू हो रहा मई का नया सप्ताह. (Photo: ITG) वृषभ राशि में त्रिग्रही योग के साथ शुरू हो रहा मई का नया सप्ताह. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

मई का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 18 मई 2026 से लेकर 24 मई 2026 तक रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस सप्ताह मंगल अपनी ही राशि मेष में बैठे हुए हैं. वृष राशि में तीन सूर्य, चंद्रमा और बुध का त्रिग्रही योग रहेगा. सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी होगा. मिथुन राशि में बृहस्पति और शुक्र की युति बनी रहेगी. इस युति से गजलक्ष्मी योग बन रहा है. जबकि सिंह राशि में केतु और कुंभ राशि में राहु बैठा है. मीन राशि में शनि देव विराजमान है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र ने इस सप्ताह सभी 12 राशियों का हाल बताया है.

Advertisement

मेष राशि
अगर कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं या प्रॉपर्टी में खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह डिसीजन ले सकते हैं. सेहत आपकी ठीक रहेगी. मेष राशि वाले अपने क्रोध को कंट्रोल रखें. गुस्से में किसी से कोई भी बात कहने से बचें. रिश्तों को समय दें. घर-परिवार वालों की बातों को अनसुना न करें.

वृष राशि
महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की कोशिश इस सप्ताह करें. सीनियर अधिकारियों से आप को सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. घर-परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा. अपनी धन की स्थिति बेहतर करने के लिए वृष राशि वाले इस सप्ताह प्रयास तेज कर दें. इस सप्ताह इनफेक्शन वाली बीमारियों से बचें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि में बृहस्पति और शुक्र की युति हो रही है. मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने और प्रयास तेज करने के संकेत दे रहा है. आप आगे बढ़ें, खूब मेहनत करें. आप जिस भी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जॉब करते हैं या बिजनेस करते हैं, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी. आय के नए साधन बनाने के लिए अगर आप प्रयास करेंगे तो खूब लाभ मिल सकता है.

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपकी टेंशन को दूर करने वाला है. आपके जो कार्य अधूरे पड़े थे, उन्हें पूरा करने की कोशिश करिए. उसमें सफलता मिलेगी. धन लाभ के लिए अपनी मेहनत बढ़ा दें. जिन लोगों का प्रमोशन ड्यू है उन्हें प्रमोशन मिल सकता है. आपकी नौकरी में उन्नति होगी. कॉन्फिडेंस लेवल आपका बढ़ेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि में केतु विराजमान है और सिंह राशि के स्वामी भगवान सूर्य वृष राशि में बुध के साथ युति कर रहे हैं. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह सोच-समझकर डिसीजन लेने की आवश्यकता है. किसी के बहकावे में आकर फैसला करने से बचें. अपने काम पर फोकस करें. क्रोध से बचें और किसी लड़ाई झगड़े में न पड़ें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ का योग बन रहा है. यदि आप प्रॉपर्टी बेचना चाहते थे या खरीदना चाहते थे, उसके लिए प्रयास तेज कर दीजिए. कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम करने का टाइम है. आपकी मेहनत रंग लाएगी. इनकम बढ़ेगी. घर परिवार में सुखसौख्य  बढ़ेगा. कटु वाणी का प्रयोग न करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

तुला राशि
तुला राशि वालों की धन की स्थिति और बेहतर होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी. आपका मान सम्मान और बढ़ेगा. यह सप्ताह आपको लाभ देने वाला है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. इंफेक्शन वाली बीमारियों से बचें और अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जो लोग एजुकेशन फील्ड या रिसर्च फील्ड से जुड़े हुए हैं, उनको इस सप्ताह विशेष लाभ होगा. अपने जन्म स्थान से दूर देश-विदेश में अगर आप जॉब तलाश रहे हैं या वहां से संबंधित कोई बिजनेस कर रहे हैं तो आपके काम बनेंगे. जॉब तलाश रहे हैं तो जॉब मिलेगी. बिजनेस से संबंधित कोई काम है तो वो भी पूरा होगा. बस किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं. 

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति मिथुन राशि में शुक्र के साथ युति कर रहे हैं. धनु राशि वालों को इस सप्ताह अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. जिन लोगों का प्रमोशन ड्यू है उन्हें प्रमोशन मिलेगा. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने का समय है. घर परिवार से आपको सहयोग मिलेगा. अपने खान-पान का ध्यान रखें. सेहत के मामले में लापरवाही न क

मकर राशि
मकर राशि वाले अगर कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं या खरीदना चाहते हैं तो उससे संबंधित डिसीजन इस सप्ताह ले सकते हैं. यात्रा से लाभ के योग भी आपके लिए बन रहे हैं. हालांकि इमोशनल होकर कोई काम या फैसला न करें. अपने खर्चों को कंट्रोल रखें. खर्चे बजट के बाहर न जाने दें.

Advertisement

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव मीन राशि में विराजमान है. कुंभ राशि वाले धन संबंधित मामलों में सतर्क रहें. यदि कहीं पैसा लगाना चाहते हैं या निवेश करना चाहते हैं तो घरवालों से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें. करियर के क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव करने से बचें. घर-परिवार से आपको सपोर्ट मिलेगा. मेहनत का फल प्राप्त होगा. सेहत आपकी अनुकूल रहेगी. किसी काम को न टालें. आलस्य की वजह से किसी भी काम को न छोड़ें.

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति मिथुन राशि में शुक्र के साथ युति कर रहे हैं. इस सप्ताह अचानक धन लाभ के अवसर आपको मिलेंगे. आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. सेहत ठीक रहेगी. अहंकार से बचें और नेगेटिव विचारों को अपने मन में हावी न होने दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement