जुलाई माह का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 13 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक रहेगा. ज्योतिषविदों की मानें तो इस सप्ताह कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलने वाली है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह वृष राशि में दो ग्रह बैठे हैं- मंगल और चंद्रमा. मिथुन राशि में भी दो ग्रह बैठे हैं- सूर्य और बुध. सिंह राशि में शुक्र और केतु बैठे हैं. इसके अलावा कर्क राशि में बृहस्पति, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि बैठे हैं. आइए ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि यह सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 का सप्ताह मान-सम्मान में वृद्धि और व्यस्त दिनचर्या लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और काम के सिलसिले में यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में धैर्य के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें. मंगलवार महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए शुभ रहेगा.
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है. धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं. आय बढ़ाने के प्रयास तेज करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा, जबकि व्यापारियों को जरूरत से ज्यादा स्टॉक इकट्ठा करने से बचना चाहिए.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास और जिम्मेदारियों में वृद्धि का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के अवसर बनेंगे. धन संबंधी मामलों में सकारात्मक स्थिति रहेगी. बुधवार किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए शुभ रहेगा. मन को भटकने न दें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बड़े फैसले लेने से पहले परिवार की सलाह अवश्य लें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुख-सुविधाओं में वृद्धि और नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. मानसिक परेशानियों को दूर करने के प्रयास सफल होंगे. करियर में लाभ के अवसर मिलेंगे. जबकि व्यापारियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी. सोमवार और शुक्रवार महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अनुकूल रहेंगे. किसी भी विषय में जल्दबाजी या क्रोध में निर्णय लेने से बचें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और अपनी प्रतिभा व अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा. नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी तथा व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. बचत बढ़ाने पर ध्यान दें. संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय लेने के लिए भी समय अच्छा है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयासों में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. व्यापार करने वाले जातक नया काम शुरू करने या व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना सकते हैं.
तुला राशि
यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से शुभ रहने वाला है. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और यदि किसी तीर्थ या धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिले तो उसे जरूर स्वीकार करें. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह है, क्योंकि एकाग्रता से ही करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. नौकरी में मेहनत बढ़ाने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. व्यापारियों को अपने काम समय पर पूरे करने और बेहतर प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए, इससे लाभ मिलेगा. आपकी योग्यता, मेहनत और सकारात्मक सोच सफलता दिलाने में मदद करेगी. कर्ज लेकर नया काम शुरू करने से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. नौकरी में आगे बढ़ने के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. किसी भी काम को टालने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह पुरानी समस्याओं से राहत दिलाने वाला हो सकता है. मन की चिंता कम होगी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा. नौकरी में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और व्यापार की स्थिति भी मजबूत होगी. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें प्रयास बढ़ाने चाहिए क्योंकि सफलता मिलने की संभावना है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन और करियर के लिहाज से सकारात्मक रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. आपकी प्रतिभा और कौशल आपको लाभ दिला सकते हैं. गुरुवार से शनिवार के बीच महत्वपूर्ण निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. यदि संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला लेना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार और मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी, जबकि व्यापारियों को सोच-समझकर आगे बढ़ने की सलाह दी गई है. सोमवार और गुरुवार को महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ रहेगा. सोमवार से गुरुवार तक का समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. अहंकार और आलस्य से बचें, क्योंकि ये आपकी प्रगति में बाधा बन सकते हैं.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी