Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या पर शनि-बुध का शुभ संयोग, कल से इन 4 राशियों का बदलेगा समय

इस सोमवती अमावस्या पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. दरअसल, सोमवती अमावस्या पर शनि और बुध मिलकर केंद्र दृष्टि योग बना रहे हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह संयोग तीन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.

Advertisement
ज्येष्ठ अधिक माह में आने वाली यह साल की पहली सोमवती अमावस्या है. (Photo: ITG) ज्येष्ठ अधिक माह में आने वाली यह साल की पहली सोमवती अमावस्या है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

Somvati Amavasya 2026: 15 जून को साल की पहल सोमवती अमावस्या है. जब कोई अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. इस सोमवती अमावस्या पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. दरअसल, सोमवती अमावस्या पर शनि और बुध मिलकर केंद्र दृष्टि योग बना रहे हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह संयोग तीन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. ज्योतिषिदों का कहना है कि इन राशियों का सोमवती अमावस्या से अच्छा समय शुरू होने वाला है.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह अवधि प्रगति और उपलब्धियों से भरी रह सकती है. कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलने के संकेत हैं. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, उनमें अब सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ पहले से बेहतर होगी. व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बना रहेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय साहस और सफलता लेकर आ सकता है. विरोधियों पर बढ़त बनाने में सफलता मिलेगी और प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों में भी आपका प्रदर्शन बेहतर रह सकता है. नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनसे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी स्थिति संतोषजनक रह सकती है, जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को व्यापार और करियर के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं और नई योजनाएं भी सकारात्मक परिणाम दे सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या जिम्मेदारियों में वृद्धि के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना हो सकती है.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय योजनाओं को सफल बनाने वाला साबित हो सकता है. परिवार और परिजनों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होंगे. अपनी समझदारी और व्यावहारिक सोच के बल पर आप तनावपूर्ण परिस्थितियों को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे. सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »