Shukra Gochar 2026: 1 साल बाद नीच के शुक्र दिलाएंगे लाभ! 1 अगस्त से इन 4 राशियों की पलट जाएगी किस्मत

Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से शुरू होने वाला शुक्र का गोचर कई लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है. यह समय लकी राशियों को खुशियां, तरक्की और और आर्थिक मजबूती दे सकता है. अगर सही दिशा में प्रयास किए जाएं, तो यह गोचर आपके जीवन को नई मौके भी मिल सकते हैं.

Advertisement
शुक्र गोचर 2026 (Photo: ITG) शुक्र गोचर 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, वैभव, सुख-सुविधा और ऐशो-आराम का कारक माना जाता है. जब भी शुक्र अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सीधे तौर पर लोगों की लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और लाइफस्टाइल पर देखने को मिलता है.

इस समय शुक्र मिथुन राशि में स्थित हैं और 1 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो बुध की राशि मानी जाती है. शुक्र का यह गोचर 2 सितंबर तक रहेगा. ऐसे में अगस्त की शुरुआत के साथ ही कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह गोचर 4 राशियों के लिए खास तौर पर शुभ संकेत दे रहा है.

Advertisement

शुक्र गोचर क्यों माना जाता है खास?

शुक्र को सौंदर्य, प्रेम और धन का प्रतीक माना जाता है, जबकि कन्या राशि बुध की है, जो बुद्धि और व्यवहारिकता का प्रतिनिधित्व करती है. ऐसे में जब शुक्र कन्या में आते हैं, तो भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक सोच भी मजबूत होती है. इस दौरान रिश्तों में समझदारी बढ़ती है और आर्थिक फैसले बेहतर तरीके से लिए जा सकते हैं.

वृषभ राशि: अटके काम पकड़ेंगे रफ्तार

वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर राहत लेकर आएगा. लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. लव लाइफ में अपनापन बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे. इस दौरान आपका मन भी सकारात्मक रहेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

वृश्चिक राशि: अटका पैसा मिलेगा, किस्मत देगी साथ

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक राहत देने वाला हो सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. दोस्तों की मदद से काम बनेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. यह समय आपकी परेशानियों को कम कर सकता है.

Advertisement

धनु राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से फायदेमंद रहेगा. नौकरी और बिजनेस में प्रगति के योग. सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होने की संभावना है. यह समय आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा.

मकर राशि: आय के नए रास्ते खुलेंगे

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होंगी. यात्रा या कहीं घूमने का प्लान बन सकता है. जीवन में संतुलन और सुकून महसूस होगा. यह समय भविष्य के लिए मजबूत प्लानिंग करने का भी है.

शुक्र गोचर में करें ये आसान उपाय

- मां लक्ष्मी की नियमित पूजा करें.
- जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें.
- घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें.
- शुक्र मंत्र का जाप करें.
- महिलाओं का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »