Shri Ram Yantra: राम मंदिर में कल स्थापित होगा 'श्री राम यंत्र', ज्योतिषविद ने बताए इसके फायदे

19 मार्च को यानी कल चैत्र नवरात्र के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना होने वाली है. इस धार्मिक अनुष्ठान में देशभर के बड़े साधु-संत, वैदिक विद्वान और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होने वाली हैं. ज्योतिषविद ने श्री राम यंत्र के महत्व और कुछ विशेष लाभ हमें बताएं हैं.

Advertisement
19 मार्च को चैत्र नवरात्र के शुभ मौके पर राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना की जाएगी. (Photo: ITG) 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के शुभ मौके पर राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना की जाएगी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

Shri Ram Yantra: भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या एक और नए ऐतिहासिक क्षण की ओर बढ़ रही है. 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के शुभ मौके पर राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना की जाएगी. यह पवित्र यंत्र पूरे विधि विधान के साथ मंदिर के गर्भ गृह के तीसरे तल पर स्थापित किया जाएगा. इस मौके पर देशभर के साधु-संत, वैदिक विद्वान और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी. इस यंत्र को पिछले दो साल से मंदिर परिसर में संभालकर रखा गया है. हर दिन इसकी विधिवत पूजा होती रही है और अब इसे पूर्ण वैदिक विधि से स्थापित किया जाएगा.

Advertisement

श्री राम यंत्र क्या है?
श्री राम यंत्र को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत खास बताया जाता है. सनातन परंपरा में प्रत्येक देवी-देवता का एक यंत्र बताया गया है, जिन्हें स्थापित करने और पूजने से लोगों को बड़े लाभ मिलते हैं. जैसे- श्री यंत्र, कुबेर यंत्र और नवग्रह यंत्र आदि. श्री राम यंत्र भी बिल्कुल ऐसा ही है. इस दिव्य यंत्र को भगवान राम की शक्ति का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जिस भी स्थान पर श्री राम यंत्र स्थापित होता है, वहां वातावरण में शुद्धता रहती है. सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

ज्योतिषविदों की मानें तो श्री राम यंत्र का देवगुरु बृहस्पति से गहरा संबंध है. ज्योतिष में बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, शिक्षा, धन, संतान और भाग्य का कारक ग्रह माना गया है. इनके प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता, सफलता, संतुलन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है. भगवान राम का जन्म कर्क राशि और पुनर्वसु लग्न में हुआ था, जहां गुरु उच्च राशि कर्क में स्थित होकर गजकेसरी योग का निर्माण करते हैं. भगवान राम को विष्णु जी का सातवां अवतार माना गया है. उन्होंने अधर्म का नाश करने के लिए पृथ्वी पर जन्म लिया था.

Advertisement

कितना लाभकारी है श्री राम यंत्र?
श्री राम यंत्र को कई मायनों में खास माना गया है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, श्री राम यंत्र मानसिक अशांति और पितृ दोष जैसी समस्याओं से बचाव कर सकता है. शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या राहु-केतु के दुष्प्रभाव को भी इस यंत्र के माध्यम से बेअसर किया जा सकता है. यह जहां स्थापित होगा, वहां कभी नकारात्मक शक्तियों का बस नहीं चलेगा. वास्तु दोष को खत्म करने की शक्ति भी इसमें है. श्री राम यंत्र घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि को बनाए रखने में भी बड़ा कारगर है. इस यंत्र के दर्शन मात्र से व्यक्ति  को एकाग्रता और सकारात्मकता का अनुभव हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement