Shani Sade Sati: 2027 में इस राशि का पीछा नहीं छोड़ेगी शनि की साढ़ेसाती, बढ़ेंगी मुश्किलें! जानें उपाय

Shani Sade Sati 2027: साल 2027 में किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी, क्या परेशानियां आ सकती हैं और इससे बचने के लिए कौन से उपाय करें, जानें यहां.

Advertisement
इस राशि को शनि की साढ़ेसाती में रहना होगा सतर्क (Photo: ITG) इस राशि को शनि की साढ़ेसाती में रहना होगा सतर्क (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:01 AM IST

Shani Sade Sati 2027: ज्योतिष के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती का समय हमेशा परेशानियों भरा हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इस दौरान व्यक्ति को अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए. शनि को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. मान्यता है कि शनि के प्रभाव से व्यक्ति को आलस महसूस हो सकता है और कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं. ऐसे में मेहनत और ईमानदारी से काम करना जरूरी है. अगर कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल नहीं है, तो कारोबार से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए. इस दौरान नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लेना चाहिए.

Advertisement

बता दें कि साल 2027 में कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण जून तक रहेगा. वहीं, मेष राशि पर इसका पहला और मीन राशि पर दूसरा यानी मध्य चरण रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, साढ़ेसाती का मध्य चरण चुनौतीपूर्ण माना जाता है. इस दौरान जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी जिम्मेदारियों को समझें.

मीन राशि वालों की लव लाइफ और करियर पर पड़ सकता है असर 

मीन राशि वालों के लिए 3 जून 2027 तक और फिर 20 अक्टूबर के बाद का समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस दौरान रिश्तों में तनाव हो सकता है और नौकरी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत होगी. प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें. कोशिश करें कि बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाया जा सके.

Advertisement

करियर की बात करें तो इस दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतें. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह विचार कर लें.  सट्टेबाजी से दूर रहें. इस दौरान किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें. सफलता पाने के लिए शॉर्टकट अपनाने के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा करें.

सेहत को लेकर आ सकती हैं ये दिक्कतें

इस दौरान मीन राशि वालों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए. थकान, तनाव या उदासी महसूस हो सकती है. पैरों में परेशानी और नींद की कमी को नजरअंदाज न करें.

देर रात तक जागने से बचें. समय पर सोने की आदत डालें. खानपान का ध्यान रखें.  रोजाना व्यायाम करें. अगर कोई परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

शनि की साढ़ेसाती में न करें ये गलतियां

मीन राशि वालों को 3 जून तक और 20 अक्टूबर के बाद कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. इस दौरान जल्दबाजी से बचें. किसी भी कागज पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें. नौकरी, कारोबार और पैसों से जुड़े फैसले दूसरों की बातों में आकर न लें. अपनी स्थिति को समझकर ही कोई कदम उठाएं. अपने काम में लापरवाही न करें. ईमानदारी से काम करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »