Shani Aamavasya 2026: इस महीने आने वाली शनिश्चरी अमावस्या पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. दरअसल, 16 मई को शनिश्चरी अमावस्या पड़ रही है. इसके ठीक अगले दिन यानी 17 मई को शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन भी होने वाला है. 17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में चले जाएंगे. इस नक्षत्र में शनि 9 अक्टूबर तक रहेंगे. बुध के स्वामित्व वाला रेवती नक्षत्र सभी 27 नक्षत्रों में आखिरी माना जाता है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि शनिश्चरी अमावस्या पर बन रहा यह संयोग कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत बनकर आ रहा है.
वृषभ राशि
शनिश्चरी अमावस्या पर नक्षत्र परिवर्तन का संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए कई अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं. सरकारी मामलों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का परिणाम दिखने लगेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने के मौके लेकर आ रहा है. प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना बन रही है. करियर में तरक्की से आपका उत्साह बढ़ेगा. काम से जुड़ी छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी. इस दौरान नए संपर्क भी बन सकते हैं. ये रिलेशन करियर में आगे की दिशा तय करेंगे. ऑफिस में आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शनि का नक्षत्र परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं. नई दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. आपकी क्षमता का सही उपयोग होगा. साथ ही, आपको धनधान्य की प्राप्ति होगी. रुपया-पैसा आसानी से प्राप्त करेंगे. गैर जरूरी खर्चों पर रोकथाम का प्रयास सफल रहने वाला है. अगले 6 महीने बचत के लिहाज से अच्छे हो सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक और आर्थिक सुधार लेकर आ सकता है. घर-परिवार में तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में मिठास आएगी. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. हालांकि बोलचाल में संयम रखना जरूरी है, क्योंकि गलत शब्द रिश्तों में दूरी ला सकते हैं. शॉर्टकट तरीकों से धन अर्जित करने से बचें. सलाह लेकर निवेश करना आपके लिए लाभकारी होगा.
aajtak.in