Sawan 2026 Rashifal: देवों के देव महादेव का प्रिय सावन के महीने की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से होने जा रही है. इस बार यह महीना ज्योतिष नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. सावन के दौरान 3 प्रमुख ग्रह मंगल, सूर्य और शनि अपनी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. ग्रहों का यह बड़ा फेरबदल सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बदलाव भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है.
सावन 2026 के 3 बड़े ग्रह गोचर
मंगल का मिथुन राशि में गोचर (2 अगस्त 2026)
साहस, ऊर्जा और भूमि-भवन के कारक मंगल ग्रह 2 अगस्त 2026 को रात 10 बजकर 59 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल का यह गोचर कई राशियों के साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा.
सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश (17 अगस्त 2026)
आत्मा और पिता के कारक सूर्य देव अपनी ही स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे. सूर्य का अपनी ही राशि में होना उनके प्रभाव को कई गुना अधिक मजबूत और फलदायी बना देगा, जिससे पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी.
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन (20 अगस्त 2026)
कर्मफल दाता शनि देव 20 अगस्त 2026 को मीन राशि के रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में गोचर करेंगे. शनि के इस नक्षत्र बदलाव से कई जातकों के अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे.
इन राशियों के लिए रहेगा विशेष शुभ
मेष राशि (Aries)
मंगल का गोचर आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा. सूर्य और शनि की शुभ स्थिति से करियर में पदोन्नति और अचानक धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं.
वृषभ राशि (Taurus)
आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल रहेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार में नई पार्टनरशिप से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है.
मिथुन राशि (Gemini)
मंगल का आपकी ही राशि में प्रवेश होने से ऊर्जा बढ़ेगी, लेकिन उग्रता से बचें. बौद्धिक कार्यों और व्यापारिक निर्णयों से लाभ होगा.
कर्क राशि (Cancer)
विदेशी कार्यों या दूर की यात्राओं से लाभ हो सकता है. हालांकि, खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना ही बेहतर रहेगा.
सिंह राशि (Leo)
सूर्य का आपकी ही राशि में गोचर होना आपके मान-सम्मान, समाज में प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा. सरकारी कामों में बड़ी सफलता मिलेगी.
कन्या राशि (Virgo)
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर वरदान समान है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और नई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
तुला राशि (Libra)
भाग्योदय के नए मार्ग खुलेंगे. धार्मिक और मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा. हालांकि, अचल संपत्ति (जमीन-जायदाद) या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको अचानक सफलता मिल सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)
दंपतियों और व्यापारिक सहयोगियों के लिए समय शानदार रहेगा. व्यापार का विस्तार होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
मकर राशि (Capricorn)
शनि और मंगल का प्रभाव आपके विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)
आय के नए स्रोत बनेंगे. पुरानी आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और निवेश किए गए पैसों से बड़ा रिटर्न मिलने की संभावना है.
मीन राशि (Pisces)
शनि का आपके नक्षत्र क्षेत्र में प्रभाव मानसिक मजबूती देगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और घर में भौतिक सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी.
aajtak.in