Nirjala Ekadashi 2026: आज निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी को सबसे कठिन और सबसे पुण्य देने वाला व्रत माना जाता है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाने वाला यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और उपवास रखने से सालभर की सभी एकादशियों का फल प्राप्त होता है.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र दिन से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कहा जाता है कि इन राशियों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है, जिससे धन, करियर और जीवन के अन्य क्षेत्रों में प्रगति के योग बनते हैं.
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह समय काफी शुभ संकेत लेकर आ सकता है. मेहनत का फल मिलने के योग बनेंगे और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में स्थिरता और संतुलन बना रह सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए निर्जला एकादशी के बाद का समय राहत भरा साबित हो सकता है. पुराने तनाव कम हो सकते हैं और पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. नियमित रूप से विष्णु पूजा करने से लाभ और बढ़ सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय मेहनत का परिणाम दिखाने वाला हो सकता है. करियर में उन्नति और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग बनते हैं. आत्मविश्वास के दम पर ये लोग बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. धार्मिक कार्यों और विष्णु भक्ति से इनको और अधिक लाभ मिल सकता है.
aajtak.in