Khappar Rajyog 2026: शुरू हो चुका है कठिन समय, इन 4 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क!

Khappar Rajyog 2026: मई का महीना आज से शुरू हो चुका है और इस महीने में खप्पर राजयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में अशुभ माना जाता है. 1 मई यानी आज से 29 जून तक इसका प्रभाव रहेगा, जिससे कुछ राशियों के जीवन में तनाव, रुकावट और उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन 4 राशियों को इस दौरान सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

Advertisement
खप्पर राजयोग 2026 (Photo: ITG) खप्पर राजयोग 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

Khappar Rajyog 2026: मई 2026 महीना ज्योतिष के हिसाब से काफी खास रहने वाला है. इस दौरान जहां एक तरफ बुधादित्य, रुचक और मालव्य जैसे कई शुभ राजयोग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा योग भी बन रहा है जिसे अशुभ माना जाता है-खप्पर योग. जब एक ही समय में अच्छे और कठिन योग बनते हैं, तो जीवन में अचानक बदलाव, तनाव और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौती भरा हो सकता है.

Advertisement

खप्पर योग कब से कब तक रहेगा?

द्रिक पंचांग के अनुसार, खप्पर योग की शुरुआत आज से इलकी शुरुआत हो चुकी है और इसका प्रभाव 29 जून 2026 तक बना रहेगा. इस दौरान लोगों को अपने फैसलों में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए और हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी रहेगा.

खप्पर योग क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब मंगल, शनि, सूर्य और राहु जैसे ग्रह अशुभ स्थिति में आकर एक खास तरह का संयोग बनाते हैं, तो खप्पर योग बनता है.इसके अलावा, अगर किसी महीने में पांच शनिवार, मंगलवार या रविवार हों या अमावस्या और संक्रांति एक साथ पड़ जाएं, तो भी इस योग का प्रभाव बढ़ जाता है. 2026 में 15 जून को सोमवती अमावस्या और मिथुन संक्रांति का संयोग इस योग को और मजबूत कर सकता है.

इन राशियों को रहना होगा ज्यादा सावधान

Advertisement

मिथुन राशि

इस समय आपको मानसिक तनाव ज्यादा महसूस हो सकता है. छोटी-छोटी बातों पर चिंता बढ़ सकती है. काम पूरे होते-होते रुक सकते हैं. आर्थिक मामलों में छोटी गलती भी नुकसान दे सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है. इस समय विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं हर किसी के साथ शेयर करने से बचें. थोड़ी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऑफिस में विवाद या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, जिससे आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. परिवार में भी तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है.

मीन राशि

मीन राशि वालों का मन इस दौरान थोड़ा अस्थिर रह सकता है. सही फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है. खर्चे बढ़ने के संकेत हैं और भावनाओं में आकर लिए गए फैसले रिश्तों पर असर डाल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं.

क्या असर देखने को मिल सकता है?

इस योग का असर सिर्फ व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बड़े स्तर पर भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आर्थिक उतार-चढ़ाव, काम में रुकावट और मानसिक दबाव जैसी स्थितियां बन सकती हैं. हालांकि, हर किसी के लिए इसका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है. सही सोच, धैर्य और समझदारी से इस समय को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement