Hanuman Jayanti 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस बार यह पावन पर्व आज मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी पूजा, सुंदरकांड पाठ और भक्ति का विशेष महत्व होता है. इस बार हनुमान जन्मोत्सव सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिष के लिहाज से भी खास माना जा रहा है. दरअसल, इसी दिन मंगल ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं.
आज दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि बृहस्पति की राशि है. यह स्थिति 11 मई 2026 दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक बनी रहेगी. वहीं, सूर्य देव और शनिदेव भी मीन राशि में विराजमान हैं, जिसके कारण इस दिन मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. तो आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए हनुमान जन्मोत्सव शुभ माना जा रहा है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर और बिजनेस में तरक्की का संकेत दे रहा है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपने काम का अच्छा परिणाम मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आय बढ़ने के योग हैं. कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे. इस दौरान प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा मिल सकता है. हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना शुभ रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय बदलाव लेकर आएगा. लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत हैं. नौकरी और काम के क्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और योजनाएं सफल होंगी. निजी जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी. प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं और विवाह के योग बन सकते हैं. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा. हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना लाभदायक माना गया है.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे खास रहेगा, क्योंकि मंगल आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इससे व्यापार और नौकरी में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर मिल सकते हैं. आत्मबल और ऊर्जा बढ़ेगी, जिससे आप चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे. विरोधियों पर भी आप भारी पड़ सकते हैं. जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इस दिन हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाना शुभ रहेगा.
aajtak.in