Grah Yuti 2026: मई से दिसंबर तक इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, मिलेगी करियर में ऊंचाइयां-पैसे में उछाल

Grah Yuti 2026: इस साल 2026 में मई से दिसंबर तक बन रही खास ग्रह युति कुछ राशियों के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है. शनि, सूर्य और मंगल के प्रभाव से करियर, पैसा और कामकाज में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. जानें किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा.

Advertisement
दिसंबर तक इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते (Photo: ITG) दिसंबर तक इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

Grah Yuti 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस मई के महीने से लेकर दिसंबर तक का समय कई लोगों के लिए बदलाव लेकर आ सकता है. ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है, जो कुछ राशियों के लिए नए मौके और राहत दोनों दे सकती है. शनि का मीन राशि में बैठे हैं और समय-समय पर सूर्य व मंगल का प्रभाव कई राशियों के करियर, धन और कामकाज पर असर डाल सकता है. यह समय धीरे-धीरे आगे बढ़ने और रुके हुए कामों को पूरा करने का संकेत दे रहा है.

Advertisement

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान राहत महसूस हो सकती है. लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. जॉब में काम की रफ्तार बढ़ेगी. जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं, लेकिन इसके साथ पहचान मिलने के योग हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी स्थिति स्थिर रहने की संभावना है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सुधार लेकर आ सकता है. आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी में तरक्की या सैलरी बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस दौरान अपने काम का फायदा मिल सकता है. आपकी मेहनत का असर दिखेगा. कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी. वरिष्ठों का भरोसा मिल सकता है. नए काम शुरू करने के अवसर भी मिल सकते हैं.

Advertisement

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह समय संतुलन बनाने का रहेगा. आय और खर्च दोनों नियंत्रित रह सकते हैं. परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे. घर का माहौल शांत रहने से मानसिक सुकून मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह समय आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है. करियर में बदलाव या ग्रोथ के मौके मिल सकते हैं. पढ़ाई करने वालों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. साथ ही यात्रा या नए अवसर सामने आ सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement