Dussehra 2026: दशहरे पर इन 3 गलतियों से रहें दूर, जानें आज क्या करें और क्या नहीं

Dussehra Do's and Don'ts: आज पूरे देश में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है. इस दिन कुछ काम करना शुभ माना जाता है, जबकि कुछ काम नहीं करने चाहिए. जानें दशहरे पर क्या करें और क्या नहीं.

Advertisement
आज विजयादशमी पर न करें ये गलतियां! (Photo:ITG) आज विजयादशमी पर न करें ये गलतियां! (Photo:ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

Dussehra Do's and Don'ts: दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार आज, 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाया जा रहा है. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत किया था. इस दिन देशभर में पूजा-पाठ और रावण दहन किया जाता है. कई जगहों पर शमी के पेड़ की पूजा और शस्त्र पूजन की परंपरा भी है. मान्यता है कि इस दिन कुछ काम करना शुभ होता है, जबकि कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है.ऐसे में आइए जानते हैं कि दशहरे पर क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए.

Advertisement

दशहरे पर क्या करें?  (Dussehra 2026 Do's)

1. शुभ मुहूर्त में करें पूजा 

दशहरे के दिन शुभ समय पर पूजा करना अच्छा माना जाता है. इस दिन भगवान राम और मां दुर्गा की पूजा की जाती है. वहीं, कुछ लोग अपने काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों और शस्त्रों की भी पूजा करते हैं.

2. शमी के पेड़ की पूजा करें

दशहरे पर शमी वृक्ष की पूजा का खास महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है.  

3. जरूरतमंदों की मदद करें

दशहरे पर दान करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंदों की मदद करने से पुण्य मिलता है. आप अपनी क्षमता के अनुसार अनाज, कपड़े, गुड़ या जरूरत की दूसरी चीजें दान कर सकते हैं.

Advertisement

4. वाहन और काम के औजारों की पूजा करें

कुछ घरों और कार्यस्थलों पर विजयादशमी के दिन वाहनों, मशीनों और काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि ऐसा करने से काम में तरक्की होती है और अच्छे परिणाम मिलते हैं. 

5. नई चीजें खरीदना माना जाता है शुभ

दशहरे के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सोना, चांदी और पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना अच्छा होता है. 

दशहरे पर क्या न करें? (Dussehra 2026 Don'ts)

1. पेड़-पौधों और जानवरों को नुकसान न पहुंचाएं

दशहरे पर पेड़-पौधों को नहीं काटना चाहिए और न ही किसी जीव को नुकसान पहुंचाना चाहिए. त्योहार मनाते समय प्रकृति और पर्यावरण का ध्यान जरूर रखना चाहिए. 

2. खानपान में रखें ध्यान

दशहरे के दिन कई लोग सात्विक भोजन करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मांस, मछली, अंडे, प्याज, लहसुन और शराब से दूर रहना चाहिए.

3. गुस्से और विवाद से बचें

दशहरा हमें बुराई छोड़कर अच्छाई अपनाने की सीख देता है. ऐसे में इस दिन सबसे प्यार से बात करें. किसी का दिल न दुखाएं. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने या झगड़ने से बचें. कोशिश करें कि घर में सबके साथ मिल-जुलकर रहें और खुशियां बांटें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »