Budh Margi 2026: दिवाली तक बुध रहेंगे मार्गी! इन 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

24 जुलाई 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होंगे. बुध की सीधी चाल का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है.

Advertisement
बुध 24 अक्टूबर तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे. (Photo: ITG) बुध 24 अक्टूबर तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

Budh Margi 2026: 24 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. यानी इस दिन बुध की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद बुध 24 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहेंगे. यानी दिवाली से कुछ दिन पहले ही बुध पुन: वक्री होंगे.  बुध की चाल का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा. इन राशियों को कार्यक्षेत्र का दबाव कम होने और व्यापार में नए अवसर मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. साथ ही, इन्हें रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावनाएं बन रही हैं.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्गी बुध को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बुध आपकी कुंडली में लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं तथा अब अपनी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं. इससे व्यक्तित्व में आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. यदि पहले से कोई निवेश किया हुआ है तो उससे भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. वर्तमान में बुध लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं और मार्गी होने के बाद इसके सकारात्मक परिणाम और अधिक मजबूत हो सकते हैं. आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वाले लोगों को बड़े सौदे या नए क्लाइंट मिलने की संभावना है. परिवार से जुड़े कुछ पुराने मामलों का समाधान निकल सकता है, जिससे मानसिक संतोष भी मिलेगा.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें भाव में मार्गी होंगे और लाभ भाव के स्वामी भी माने जाते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह स्थिति अचानक लाभ और अप्रत्याशित सफलता के अवसर दे सकती है. व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रह सकता है, लेकिन उसके साथ नए अवसर भी प्राप्त होंगे. जमीन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. करियर में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »