Budh Ast: मई के पहले हफ्ते में बुध हो जाएंगे अस्त, फूंक-फूंक कर कदम रखें ये राशियां

Budh Ast: ज्योतिष में जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब आ जाता है, तो उसकी चमक कम हो जाती है और वह आसमान में दिखाई नहीं देता. इसी स्थिति को अस्त कहा जाता है. जब यह स्थिति बुध ग्रह के साथ होती है, तो उसे बुध अस्त कहते हैं.

Advertisement
बुध ग्रह बुद्धि, कम्युनिकेशन, व्यापार, तर्क शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है. बुध ग्रह बुद्धि, कम्युनिकेशन, व्यापार, तर्क शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST

Budh Ast May 2026:  मई 2026 में बुध ग्रह सूर्य के बेहद करीब आकर अस्त होने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार बुध 28 अप्रैल 2026 से लेकर 23 मई 2026 तक अस्त रहेगा. इस दौरान बुध की स्थिति कमजोर मानी जाती है, जिसका असर लोगों की सोच, बोलचाल और फैसले लेने की क्षमता पर पड़ सकता है. 

क्या होता है बुध अस्त?

Advertisement

जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब आ जाता है, तो उसकी चमक कम हो जाती है और वह दिखाई नहीं देता. इस स्थिति को ज्योतिष में अस्त कहा जाता है. बुध ग्रह बुद्धि, कम्युनिकेशन, व्यापार, तर्क शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है. जब यह अस्त होता है, तो इन क्षेत्रों में कमजोरी आ सकती है. इस दौरान लोगों को बात समझने या समझाने में दिक्कत, गलतफहमी, काम में देरी और फैसले लेने में उलझन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. 

इन 4 राशियों को रहना होगा ज्यादा सतर्क
मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों को इस दौरान जल्दबाजी से बचना होगा. गलत फैसले नुकसान करा सकते हैं. कामकाज और बिजनेस में सोच-समझकर कदम उठाएं.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह समय भावनात्मक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है. छोटी-छोटी बातों पर तनाव और गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए संयम रखना जरूरी है. 

Advertisement

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों को करियर और पैसों के मामलों में सतर्क रहना होगा.  काम में रुकावट या देरी हो सकती है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को इस दौरान मानसिक दबाव और काम में अड़चनें आ सकती हैं.  प्लानिंग बिगड़ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.

क्या रखें ध्यान

बुध अस्त के समय जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, जरूरी कागजात ध्यान से पढ़ें, साफ-साफ बात करें. अगर आप धैर्य और समझदारी से काम करेंगे, तो इस समय के नकारात्मक असर को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement